Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य का संबंध आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और सरकारी नौकरी से माना गया है. कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति व्यक्ति को करियर में ऊंचा मुकाम दिलाने और समाज में पहचान बनाने में मददगार मानी जाती है. नवंबर के मध्य में सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. इस गोचर का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. खास बात यह है कि 7 राशियों के लिए यह परिवर्तन आर्थिक और करियर के लिहाज से अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है. कुछ लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, तो कुछ के लिए आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश से किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है.
सूर्य गोचर 2026 कब होगा?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. इसे सूर्य संक्रांति कहा जाता है. इस बार सूर्य 16 नवंबर 2026 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य इस राशि में करीब एक महीने तक रहेंगे और 16 दिसंबर 2026 को धनु राशि में गोचर करेंगे.
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष में सूर्य और मंगल को मित्र ग्रह माना गया है. ऐसे में मंगल की राशि में सूर्य का प्रवेश साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करने वाला माना जाता है.
सूर्य गोचर से इन 7 राशियों को होगा लाभ
1. वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. नौकरी करने वालों को अपनी प्रतिभा और मेहनत दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है. पुराने निवेश से भी फायदा होने के संकेत हैं.
2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश कई मामलों में अनुकूल रह सकता है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.
3. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है. घर, जमीन और वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं .
4. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उनके काम की सराहना होगी. व्यापार करने वालों के लिए नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.
5. वृश्चिक राशि (Scorpio)
सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में ही होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन खास माना जा रहा है. आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और व्यक्तित्व में निखार देखने को मिल सकता है. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.
6. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रह सकता है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
7. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है.
8. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में उन्नति और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं.
सूर्य गोचर का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर?
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता, आत्मा, प्रतिष्ठा, प्रशासन और सरकारी सेवाओं का कारक माना जाता है. इसलिए सूर्य के राशि परिवर्तन को करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और अधिकार से जोड़कर देखा जाता है. इस गोचर के दौरान कुछ लोगों को नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है, जबकि कुछ जातकों को अपनी जिम्मेदारियां और आर्थिक फैसले संभलकर लेने की जरूरत होगी.
सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो नौकरी में बदलाव, प्रमोशन या कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं. हालांकि, किसी भी बड़े फैसले में परिस्थितियों और अपनी क्षमता का आकलन करना जरूरी है.