scorecardresearch
 

Esha Deol With Ex Husband: तलाक के बाद फिर दिखे साथ, Ex-पति भरत संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं ईशा देओल, छाई केमिस्ट्री

ईशा देओल ने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी के साथ दिवाली सेलिब्रेट की. ईशा बीती रात भरत संग दिवाली पार्टी में शामिल हुईं. दोनों ने इस दौरान पैप्स को भी कई पोज दिए.

Advertisement
X
Ex हसबैंड संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं ईशा देओल (Photo: Social Media)
Ex हसबैंड संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं ईशा देओल (Photo: Social Media)

दिवाली के मौके पर हर तरफ जश्न का माहौल है. बॉलीवुड गलियारों में भी धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. दिवाली पार्टी में सितारों का खास अंदाज देखने को मिला. बीती रात एक्ट्रेस ईशा देओल भी एक दिवाली पार्टी में पहुंचीं. ईशा के साथ उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी नजर आए. तलाक के बाद दोनों को साथ देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए. 

EX पति संग ईशा

ईशा और भरत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दोनों पैप्स को साथ में पोज देते हुए भी नजर आए. पिंक साड़ी में ईशा देओल हमेशा की तरह गॉर्जियस लगीं. उन्होंने साड़ी संग सटल ग्लोइंग मेकअप किया. आंखों को काजल और आईलाइनर से डिफाइन किया. उनकी बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाए दिए. 

साड़ी संग ईशा ने सिल्वर नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी करके अपना लुक कंप्लीट किया. इस लुक में वो बेहद प्यारी लगीं. वहीं, भरत भी क्रीम कलर के इंडोवेस्टर्न आउटफिट में काफी जंच रहे हैं. दोनों ने हंसते-मुस्कुराते हुए पैप्स को कई पोज भी दिए. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SnehZala (@sneyhzala)

12 साल की टूटी शादी

बता दें कि ईशा और भरत भले ही तलाक लेकर अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों आज भी एक दूसरे संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग हैंगआउट करते हुए नजर आते हैं. 

Advertisement


ईशा देओल और भरत तख्तानी के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने साल 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में पारंपरिक तरीके से शादी की थी. शादी के बाद कपल ने साल 2017 में अपनी पहली बेटी राध्या का स्वागत किया, जिसके बाद 2019 में उनकी छोटी बेटी मिराया का जन्म हुआ. शादी के करीब 12 साल बाद दोनों ने फरवरी 2024 में अलग होने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. तलाक के बाद दोनों साथ मिलकर अपनी बेटियों की परवरिश कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement