scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 1 जवान की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कोंडागांव जिले में गुरुवार देर रात पुलिस के एक गश्ती दल पर नक्सलियों के हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन घायल हो गए.

Advertisement
X

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कोंडागांव जिले में गुरुवार देर रात पुलिस के एक गश्ती दल पर नक्सलियों के हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन घायल हो गए.

कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रात करीब एक बजे कोंडागांव के केशकाल शहर के बोरगांव इलाके में हुई.’ उन्होंने बताया कि गश्ती दल रात्रिकालीन ड्यूटी पर था. जैसे ही गश्ती दल शहर के आखिरी भाग में पहुंचा, करीब 30 से 40 नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल में भाग गए. करीब एक घंटे तक चली इस गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गई और तीन जवान घायल हो गए.

श्रवण के अनुसार, कॉन्स्टेबल संजय मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल कमलेश मरापी, असिस्टेन्ट कॉन्स्टेबल धनसिंह नेताम और अमर सचलम के तौर पर हुई है. घायलों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया और नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement