scorecardresearch
 

बिहार में 2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

जाली नोट छापने वाले एक गिरोह के दो लोग सोमवार को पटना में गिरफ्तार किये गए. इन लोगों को दो लाख रुपये के जाली नोट और प्रिंटिंग मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

जाली नोट छापने वाले एक गिरोह के दो लोग सोमवार को पटना में गिरफ्तार किये गए. इन लोगों को दो लाख रुपये के जाली नोट और प्रिंटिंग मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है.

पटना के जितेंद्र राणा ने कहा कि आरोपी शैलेंद्र कुमार और सुदर्शन मिश्रा को उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. राणा ने बताया कि गिरोह के बारे में जानकारी लेने के लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.

कुछ वर्ष पहले तक बांग्लादेश से लाए गए जाली नोट पश्चिम बंगाल और के रास्ते नेपाल भेजे जाते थे और वहां से वापस बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में निवेश किए जाते थे.

-इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement