scorecardresearch
 
राष्ट्रपति चुनाव: शत्रुघ्न बोले-आडवाणी की उम्र का बहाना नहीं चलेगा

राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के मद्देनजर बीजेपी सहयोगी दलों और विपक्षी पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रही है. अभी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का कोई नाम सामने भी नहीं आया है लेकिन इसी बीच बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी का नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए उछाल दिया है. बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि कि बीजेपी के सबसे सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी ही राष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं और उन्हें ही राष्ट्रपति बनना चाहिए.

Advertisement
X
शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि आडवाणी ने ही 2 सीटों वाली पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया. इस वक्त देश में उनसे उपयुक्त उम्मीदवार कोई नहीं है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आडवाणी जी बहुत बड़े स्टेट्स मैन हैं. पितातुल्य हैं. देश के बड़े नेता हैं.

आडवाणी पर बाबरी मस्जिद केस के बारे में का कहना है कि केस का बहाना लेकर आडवाणी जी को राष्ट्रपति बनने से रोकना कोई वजह नहीं है. केस तो कई मंत्रियों पर है और दूसरी पार्टी के नेताओं पर है. उनकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध की कोई वाजिब वजह नहीं है.

Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा का यह भी कहना है कि अगर कोई उनकी उम्र भी महज बहाने बाजी है. वह फिट और स्वस्थ हैं. कोई कम उम्र का व्यक्ति भी कभी भी बीमार हो सकता है. ऐसे में में अधिक उम्र कोई वजह नहीं है.

शिवसेना द्वारा मोहन भागवत की उम्मीदवारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि मोहन भागवत भी विद्वान हैं और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन आडवाणी इस वक्त सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. वह सबसे सीनियर हैं. शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि आडवाणी के नाम पर तमाम पार्टियां भी सहमत हो सकती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement