scorecardresearch
 
50वें दिन लालू बोले- नोटबंदी पूरी तरह फेल

नोटबंदी को लेकर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. नोटबंदी के 50वें दिन लालू यादव ने कहा कि नोटबंदी पूरी तरह फेल हो गई है. आज तक के साथ खास बातचीत में लालू यादव ने कहा कि नोटबंदी से केवल किसान मजदूर और गरीब लोग परेशान हुए.

Advertisement
X
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव

लालू यादव ने कहा कि इस फैसले से सारा देश ठप हो गया है. बड़ी मछलियों को नहीं पकड़ा गया. लालू यादव ने सीधे बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सब कालाधन बीजेपी के घर से निकला.

पीएम के 50 दिन के ऐलान पर लालू ने कहा कि पचास दिन खत्म अब चौराहे पर सजा तय करें पीएम. पूरा देश तबाह है मोदीजी की तानाशाही से. लालू ने कहा कि इस फैसले से देश पीछे चला गया. नोटबंदी से खरबों का नुकसान हुआ और कालाधन मिला नहीं. लालू ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था आतंकवाद और नक्सलियों पर लगाम लगेगी लेकिन कहां लगी?

Advertisement

विपक्षी एकजुटता का दावा करते हुए लालू ने कहा कि नोटबंदी पर पूरा विपक्ष एकजुट है. नीतीश कुमार भी शामिल होंगे और समीक्षा करेंगे इस फैसले की. लालू ने ऐलान किया कि आनेवाले दिनों में नोटबंदी के खिलाफ रैली करेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement