scorecardresearch
 

बीजेपी का आरोप, घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है नीतीश सरकार

लालू यादव ने कहा था कि वह रामाशीष सिंह नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं और ऐसे में मोदी ने सवाल उठाया कि अगर ऐसा है तो रामाशीष सिंह चारा घोटाला मामला में लालू यादव के जमानतदार कैसे बने थे.

Advertisement
X
मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग
मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग

बिहार कर्मचारी चयन आयोग घोटाले को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार में लालू-राबड़ी राज के सारे अपराधी और घोटालेबाज मांद से निकल आए हैं. साथ ही सत्ता के संरक्षण में फिर से अपराध और घोटालों को अंजाम देने में लगे हुए हैं.

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग के एक आरोपी रामाशीष सिंह से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के संबंध हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए मोदी ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह एसआइटी से करवानी चाहिए.

गौरतलब है कि इस शुक्रवार को लालू यादव ने कहा था कि वह रामाशीष सिंह नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं और ऐसे में मोदी ने सवाल उठाया कि अगर ऐसा है तो रामाशीष सिंह चारा घोटाला मामला में लालू यादव के जमानतदार कैसे बने थे.

Advertisement

टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड था लेकिन इसके बावजूद लालू इस बात से इनकार करते रहे जबकि बच्चा राय चुनावी सभाओं में लालू के साथ साथ दिखा था. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कर्मचारी चयन आयोग घोटाले में शामिल सभी अधिकारियों को नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement