scorecardresearch
 
गर्भवती महिला ने नाव पर ही दिया बच्ची को जन्म

उत्तर प्रदेश में नाव पर प्रसव की घटना के बाद बिहार के वैशाली में भी बीच गंगा में नाव पर डिलीवरी की घटना सामने आई है. प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ठीक है. सबसे अहम बात एनडीआरएफ के जवानों ने इसमें अहम भूमिका निभाई और उनके सहयोग से ही गर्भवती महिला की जान बचाई जा सकी.

Advertisement
X
बोट पर जन्मी बच्ची

ये घटना वैशाली जिले के महनार की है. वीरपुर गांव की रोशनी कुमारी थी. बाढ़ के विकराल रुप के कारण रोशनी का पूरा परिवार वीरपुर गांव में फंसा हुआ था. गांव से निकलने का कोई उपाय ही नहीं दिखा रहा था, इसी बीच रोशनी को प्रसव पीड़ा शुरु हो गई. एनडीआरएफ के जवान तभी वीरपुर गांव पहुंचे थे. रोशनी के परिवार वालों ने के जवानों को अपनी व्यथा सुनाई. फिर क्या था एनडीआरएफ के जवानों ने रोशनी और उसके परिवार वालों को नाव पर सवार किया और शहर की ओर चल दिए.

Advertisement

रास्ते में ही रोशनी की पीड़ा और बढ़ गई जो कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी. रोशनी के परिवार वालों ने उसे कपड़े से ढक दिया और फिर रोशनी ने नाव पर एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद रोशनी के परिवार वालों ने राहत की सांस ली. एनडीआरएफ के जवानों ने रोशनी और उसके पूरे परिवार को पहुंचाया जहां रोशनी और उसके बच्चे की देखभाल की जा रही है. रोशनी के पति सूरज पटेल ने एनडीआरएफ के जवानों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हीं की वजह से आज उसके घर में बच्चे की किलकारी सुनाई दी.

Advertisement
Advertisement