बीते कुछ सालों में विटामिन बी12 के लिए सप्लीमेंट लेना का चलन बढ़ा है. कुछ लोग डॉक्टर से सलाह लिए बिना भी खुद से ये सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सही नहीं है. अगर आपके शरीर में पहले से ही विटामिन बी12 का लेवल ठीक है और आप फिर भी इसके सप्लीमेंट या दवाएं ले रहे हैं तो इससे शरीर में काफी नुकसान हो सकता है. यह हाई बीपी समेत कई हेल्थ समस्याओं का कारण बन सकता है.
दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरि ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि विटामिन B12, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है, एक जरूरी विटामिन है. इसकी कमी होने से गंभीर या यहां तक कि कई तरह ही स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. विटामिन B12 की बहुत अधिक मात्रा लेने से शरीर में इसके जहरीले प्रभाव हो सकते हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 का टेस्ट करा लें. अगर ये कम है तो ही डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट लें.
डॉ. सुभाष कहते हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 का लेवल 900–950 pg/mL से ज्यादा है तो इसको हाई लेवल माना जाता है. जिससे शरीर में कुछ लक्षण दिख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Fatty Liver: लिवर को सड़ाने में विटामिन बी12 की कमी का है बहुत बड़ा हाथ! चुपचाप तबाह हो जाता है आपका Liver
विटामिन बी12 का लेवल शरीर में बढ़ने से क्या लक्षण होते हैं
चेहरे पर मुहांसे
घबराहट या एंग्जायटी
क्रोमैटुरिया
सिरदर्द
दिल की धड़कन तेज होना
हाई ब्लड प्रेशर
नींद न आना
जी मिचलाना और उल्टी आना
यह भी पढ़ें: vitamin B12 deficiency: विटामिन बी12 की हो गई है कमी, हाथ-पैर में दिखें ये संकेत तो समझ जाएं
विटामिन बी12 क्यों जरूरी है
शरीर के लिए विटामिन बी12 काफी जरूरी है. यह शरीर में रेड ब्लड सेल्सबनाने में मदद करता है, यह नसों को सुरक्षित रखने वाली 'मायलिन शीथ नाम की परत को बनाए रखता है. इससे याददाश्त, ध्यान और मानसिक संतुलन ठीक रहता है. शरीर की हर कोशिका में डीएनए के निर्माण और उसकी मरम्मत के लिए विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है.