scorecardresearch
 

दिल की सेहत के लिए खाएं ये 5 फूड्स, नसों में जमा गंदगी होगी दूर और हार्ट रहेगा हेल्दी

आज के दौर में बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण दिल की सेहत का ध्यान रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. सही खानपान न केवल आपकी सेहत को अच्छा रखता है बल्कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करता है.

Advertisement
X
दिल को हेल्दी रखते हैं ये फूड्स (Photo: Adobe)
दिल को हेल्दी रखते हैं ये फूड्स (Photo: Adobe)

हमारा दिल शरीर का सबसे जरूरी अंगों में एक है. आजकल के दौर में अनहेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसे कमजोर बना देती है. जो हम खाते हैं उसका सीधा असर हमारी धमनियों और रक्तचाप पर पड़ता है. अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक जवान और बीमारियों से मुक्त रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए. यहां हम आपको ऐसे पांच फूड्स की जानकारी दे रहे हैं जो दिल के लिए बहुत अच्छे होते हैं.

दिल के लिए ये हैं बेहतरीन 5 सुपरफूड्स 
नट्स और अखरोट:

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत है. यह ब्लड वेसल्स में सूजन को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार है.

हरी पत्तेदार सब्जियां:

पालक और केल जैसी सब्जियों में विटामिन-K और नाइट्रेट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं. ये धमनियों की रक्षा करते हैं और रक्त के थक्के जमने के खतरे को कम करते हैं.

जामुन और बेरीज:

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से दिल को बचाते हैं.

फैटी फिश या अलसी के बीज:

अगर आप वेजिटेरियन हैं तो अलसी के बीज ओमेगा-3 का सबसे अच्छा विकल्प हैं. यह ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम कर दिल की लय को सामान्य बनाए रखते हैं.

ओट्स:

ओट्स में बीटा-ग्लूकन नाम का घुलनशील फाइबर होता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है. इसे नाश्ते में खाने से आपको जरूरी फाइबर मिलता है और आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement