scorecardresearch
 

Sugarcane juice Warning: गन्ने का जूस पीने वाले हो जाएं सतर्क, इन लोगों के लिए हो सकता है खतरनाक, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी

गर्मियों में गन्ने का जूस ठंडक और एनर्जी तो देता है, लेकिन इसको ज्यादा पीना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों के लिए यह जूस खतरनाक हो सकता है, सड़क किनारे मिलने वाले जूस से इंफेक्शन का खतरा भी रहता है, इसलिए इन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए.

Advertisement
X
गन्ने का जूस गर्मी में खूब बिकता है. (PHOTO:ITG)
गन्ने का जूस गर्मी में खूब बिकता है. (PHOTO:ITG)

Sugarcane juice side effects: मई के महीने ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही गर्मी अपने प्रचंड रूप दिखाना भी शुरू कर चुकी है. गर्मियों के दिनों में घर से बाहर कदम निकालने का दिल नहीं करता है और यही वजह है कि गर्मी में लोग बॉडी हीट को कंट्रोल करने के लिए ठंडा शरबत, रायता, आइसक्रीम, कुल्ही, दही, लस्सी, जूस वगैरा पीते हैं.गर्मी आते ही बाजारों में सबसे ज्यादा गन्ने का जूस बिकना शुरू हो जाता है, जो पीने में भी मजेदार लगता है और किफायती भी होता है. 

गन्ने का जूस पीने से शरीर को हीटवेव से आराम मिलता है और इसको पीने एनर्जी भी आ जाती है. अगर आप भी गन्ने का जूस पीते हैं तो यह आपके लिए जानना बहुत जरूरी है कि हर चीज के फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं. इसलिए अगर आप गर्मी में गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं तो पहले यह बात जान लीजिए कि क्या यह आपके लिए सही है.  एक्सपर्ट्स के अनुसार, गन्ने का जूस जितना फायदेमंद दिखता है, उतना ही सावधानी से पीना भी जरूरी है, क्योंकि कुछ लोगों के लिए गन्ने का जूस अधिक मात्रा में पीना जानलेवा भी हो सकता है. 

क्या गन्ने का जूस ज्यादा मात्रा में पीना सही है? 

गुरुग्राम के नारायणा अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ.मुकेश नंदल के मुताबिक, गन्ने के जूस की पॉपुलैरिटी के पीछे दो मुख्य कारण हैं, हाइड्रेशन और तुरंत एनर्जी. तेज गर्मी में जब बॉडी थकान और पानी की कमी महसूस करती है, तब लोग गन्ने का जूस पीकर राहत महसूस करते हैं. 

Advertisement

गन्ने का जूस शरीर को जल्दी तरोताजा करता है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो फौरन एनर्जी देती है. यही वजह है कि गर्मियों की दोपहर में लोग इसे थकान दूर करने और शरीर को ठंडक देने के लिए खूब पीते हैं. 

गन्ने के जूस के कुछ जोखिम भी है, जिन्हें कई लोग जानबूझकर नजरअंदाज कर देते हैं. चलिए जानते हैं कि किन लोगों को अधिक मात्रा में यह जूस नहीं पीना चाहिए. 

डायबिटीज

गन्ने में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए गन्ना बहुत मीठा होता है. जब उसका जूस निकाला जाता है, तो उसमें मौजूद शुगर शरीर में तेजी से असर करती है. क्योंकि जूस में फाइबर नहीं होता, इसलिए यह ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ा सकता है. इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए.

मोटापे से परेशान लोग

जिन लोगों का वजन अधिक होता है,उनको भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गन्ने का जूस आपके लिए सही नहीं है.अगर आप 250 मिलीलीटर गिलास जूस पीते हैं तो उसमे लगभग 150-180 कैलोरी होती हैं. इस जूस को पीने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो सकता है. इसके साथ ही मोटापा कई गंभीर बीमारियों का कारण होता है, जैसे फैटी लिवर और दिल से जुड़ी बीमारियां.

Advertisement

लो इम्यूनिटी वाले लोग

दूसरा बड़ा खतरा है सफाई की कमी. सड़क किनारे मिलने वाले गन्ने के जूस में अगर मशीन, गिलास, बर्फ या पानी साफ न हो, तो बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में लो इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार हो सकते हैं और टाइफाइड, हैजा और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है.

 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement