scorecardresearch
 

Who Should Avoid Eating Paneer: पनीर के शौकीन सावधान! इन 5 बीमारियों में खाना पड़ सकता है भारी

पनीर प्रोटीन का खजाना है, लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल, किडनी रोग और लैक्टोज इनटॉलरेंस से जूझ रहे लोगों के लिए यह नुकसानदेह हो सकता है. आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि किन लोगों को पनीर का सेवन सीमित करना चाहिए और एक दिन में कितना पनीर खाना सेहत के लिए सुरक्षित है.

Advertisement
X
किडनी के मरीजों कम मात्रा में पनीर खाना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)
किडनी के मरीजों कम मात्रा में पनीर खाना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

Who Should Avoid Eating Paneer: शाकाहारी लोगों के लिए पनीर सबसे हेल्दी चीज मानी जाती है और इसे प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. यही वजह है कि इसे शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स कहा जाता है. लेकिन हर किसी के लिए पनीर फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

हर चीज के फायदे और नुकसान दोनो होते हैं, उसी तरह कुछ लोगों को पनीर ज्यादा खाना नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर आप भी रोजाना पनीर खाते हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किन लोगों को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग

पनीर में सैचुरेटेड फैट काफी मात्रा में होता है, खासकर फुल फैट पनीर में. इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारी है, उन्हें ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए. अधिक सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग

वैसे तो पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है, मगर इसमें कैलोरी और फैट भी अधिक मात्रा में होता है. अगर इसे आप ज्यादा तेल, मक्खन या क्रीम के साथ बनाकर खाते हैं, तो वजन तेजी से बढ़ सकता है. वजन कम करने वाले लोग सीमित मात्रा में लो-फैट पनीर ही खाएं.

Advertisement

किडनी की समस्या वाले मरीज

किडनी से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को ज्यादा प्रोटीन लेने से बचने की सलाह दी जाती है. क्योंकि पनीर में प्रोटीन ज्यादा होने की वजह से यह किडनी पर अधिक प्रेशर डाल सकता है. 

लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोग

कुछ लोगों को दूध और दूध से बनी चीजें डाइजेस्ट नहीं होती है या आप कह सकते हैं कि इनसे एलर्जी होती है. जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस कहा जाता है, ऐसे लोगों को पनीर खाने के बाद गैस, पेट दर्द, सूजन या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग

बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड पनीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो सकती है और इस वजह से हाई बीपी के मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा नमक वाला पनीर खाने से हाई बीपी वालों को दिक्कत हो सकती है, इसलिए ताजा और कम नमक वाला पनीर ही इन लोगों के लिए सही होता है.

कितना पनीर खाना सही?

एक हेल्दी इंसान  लिए 50 से 100 ग्राम तक पनीर पर्याप्त माना जाता है. जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर में फैट और कैलोरी बढ़ा सकता है. पनीर को हमेशा संतुलित डाइट का हिस्सा बनाकर ही खाना चाहिए.

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement