scorecardresearch
 

Navratri Fasting foods: नवरात्रि फास्टिंग में नहीं लगेगी भूख, खाने में शामिल कर लें ये प्रोटीन वाली चीजें

नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत में अक्सर कमजोरी और बार-बार भूख लगने की समस्या होती है. अगर आप अपनी फलाहारी डाइट में सही प्रोटीन सोर्स शामिल करते हैं, तो आप न सिर्फ एनर्जेटिक महसूस करेंगे बल्कि आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा.

Advertisement
X
फूड्स जो व्रत में रखेंगे हेल्दी और एनर्जेटिक(Photo- AI generated & Pixel)
फूड्स जो व्रत में रखेंगे हेल्दी और एनर्जेटिक(Photo- AI generated & Pixel)

Navratri Fasting foods: नवरात्रि में 9 दिनों के उपवास में शरीर को एक्टिव रखना एक चुनौती बन जाता है. अक्सर लोग व्रत के दौरान साबूदाना वड़ा या कुट्टू की पूरियां जैसी तली-भुनी चीजों का सेवन अधिक करते हैं, जिससे सुस्ती और भारीपन महसूस होने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, उपवास के दौरान शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन मिलना जरूरी है. प्रोटीन न केवल मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है. अगर आप चाहते हैं कि व्रत के दौरान आपको बार-बार भूख न सताए, तो आपको अपनी थाली में कुछ खास हाई-प्रोटीन फूड्स को जगह देनी चाहिए.

पनीर का करें सेवन

प्रोटीन के लिए पनीर सबसे बेहतरीन विकल्प है. व्रत के दौरान आप कच्चा पनीर या इसे हल्का रोस्ट करके खा सकते हैं. इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करती है. इसे आप सलाद के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

मखाना है सुपरफूड

मखाना लो-कैलोरी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर का खजाना है. इसे सूखे भूनकर (रोस्ट करके) खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है. मखाने को आप दूध के साथ खीर के रूप में भी ले सकते हैं, जिससे शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं.

मूंगफली से मिलेगी ताकत

मूंगफली को 'गरीबों का बादाम' कहा जाता है. इसमें गुड फैट्स और प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है. मुट्ठी भर भुनी हुई मूंगफली खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी. हालांकि, ध्यान रखें कि इसे ज्यादा तेल या घी में तलने के बजाय ड्राई रोस्ट ही करें.

Advertisement

दही और छाछ

डेयरी प्रोडक्ट्स न केवल प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं बल्कि प्रोटीन का भी अच्छा जरिया हैं. दोपहर के समय एक कटोरी दही या एक गिलास सेंधा नमक वाली छाछ पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और भूख कंट्रोल में रहती है.

कुट्टू और राजगीरा

कुट्टू का आटा और राजगीरा (चौलाई) दोनों ही ग्लूटेन-फ्री अनाज हैं जो व्रत में खाए जाते हैं. इनमें अन्य फलाहारी चीजों के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है. इनकी पूरी बनाने के बजाय आप चीला या रोटी बनाकर खाएं, जो ज्यादा हेल्दी विकल्प है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement