scorecardresearch
 

Longevity Tips: लंबी उम्र का राज; सिर्फ वॉक नहीं, करें ये भी काम, मौत का खतरा 19% हो सकता है कम

लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए सिर्फ एक तरह की एक्सरसाइज नहीं, बल्कि कई प्रकार की शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी है. नई रिसर्च के अनुसार, कार्डियो, योग, और वेट ट्रेनिंग का मिक्सर आपको ज्यादा फिट और हेल्दी बनाता है. जानिए कौन-कौन सी एक्टिविटी आपके लिए सबसे फायदेमंद हैं.

Advertisement
X
रोजाना अलग-अलग एक्सरसाइज करनी चाहिए (PHOTO:ITG)
रोजाना अलग-अलग एक्सरसाइज करनी चाहिए (PHOTO:ITG)

Best Eexercises for Longevity: लंबी जिंदगी हर कोई जीना चाहता है, लेकिन बदलते के दौर में अब कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. लंबा जीना के लिए अच्छा खानपान और लाइफस्टाइल बहुत मायने रखती है.  लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए हम अक्सर सुनते हैं कि अच्छा खाना खाओ, धूम्रपान न करो, तनाव कम रखो, अच्छी नींद लो और नियमित व्यायाम करो. लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि कौन-सी एक्सरसाइज सबसे बेहतर है?

हाल ही में BMJ Medicine Study on Physical Activity and Longevity में पब्लिश हुई रिसर्च के मुताबिक, एक ही तरह की एक्सरसाइज करने के बजाय अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटी करना ज्यादा फायदेमंद होता है. 

इस स्टडी में दो बड़ी और फेमस रिसर्च का डेटा लिया गया:

  • नर्सेजहेल्थ स्टडी
  • हेल्थ प्रोफेशनल्स फॉलो-अप स्टडी

इन दोनों स्टडीज में 1 लाख से ज्यादा लोगों को 30 साल से अधिक समय तक फॉलो किया गया. इससे यह समझने में मदद मिली कि अलग-अलग तरह की फिजिकल एक्टिविटी का स्वास्थ्य और उम्र पर क्या असर पड़ता है.

रोजाना की गतिविधियों के बारे में पूछा गया. इन एक्टिविटी में शामिल थे:

कार्डियो एक्सरसाइज: जैसे चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, तैरना, टेनिस खेलना
हल्की एक्सरसाइज: जैसे योग, स्ट्रेचिंग
वेट ट्रेनिंग: यानी वजन उठाना या मसल्स मजबूत करना
घरेलू या बाहरी काम: जैसे बागवानी, घास काटना, खुदाई करना

Advertisement

रिसर्च में क्या पाया गया?

रिसर्च के आखिर में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करते थे, उनमें मौत का खतरा कम था. यानी वे लोग ज्यादा लंबे समय तक जी सकते हैं. लेकिन एक खास बात यह भी सामने आई कि बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से फायदा एक सीमा के बाद बढ़ना बंद हो जाता है.
मतलब, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से अधिक फायदा नहीं मिलता.

लंबा जीने के लिए करें अलग-अलग एक्सरसाइज

रिसर्च के अनुसार, जो लोग अलग-अलग तरह की गतिविधियां करते थे, उनमें मौत का खतरा और भी कम था.जिन लोगों ने कई तरह की एक्सरसाइज की, उनमें लगभग 19 प्रतिशत कम मौत का खतरा देखा गया. दिल की बीमारी, कैंसर और अन्य बीमारियों से भी जोखिम कम हुआ.

ऐसा क्यों होता है?

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हर प्रकार की एक्सरसाइज शरीर को अलग तरीके से फायदा देती है. जैसे-

  • कार्डियो दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है
  • वेट ट्रेनिंग मसल्स और हड्डियों को मजबूत करती है
  • योग और स्ट्रेचिंग लचीलापन और संतुलन बढ़ाते हैं
  • बाहरी काम शरीर को सक्रिय रखते हैं और कैलोरी बर्न करते हैं

जब आप ये सब मिलाकर करते हैं, तो शरीर को पूरा फायदा मिलता है.

  • रोजाना एक्टिव रहना जरूरी है
  • सिर्फ एक ही तरह की एक्सरसाइज पर निर्भर न रहें
  • अलग-अलग एक्टिविटी मिलाकर करें
  • अपने शरीर की क्षमता के अनुसार संतुलन बनाए रखे

इस रिसर्च से साफ हो गया है कि लंबी उम्र के लिए सिर्फ ज्यादा एक्सरसाइज करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज करना ज्यादा जरूरी है.अगर आप रोज़ाना वॉक के साथ योग, हल्की दौड़, वेट ट्रेनिंग या बागवानी जैसी गतिविधियाँ भी शामिल करते हैं, तो आप ज्यादा स्वस्थ और फिट रह सकते हैं.
 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement