अच्छी सेहत का मतलब सिर्फ बीमारी होने पर अस्पताल जाना या दवाएं लेना नहीं है. आप क्या खाते हैं, कितना चलते हैं, कैसी नींद लेते हैं और परिवार के साथ कितना समय बिताते हैं, ये सभी चीजें भी हेल्थ को अच्छा रखने के लिए जरूरी है. पाथफाइंडर हेल्थ साइंसेज के संस्थापक और भारतीय-अमेरिकी कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने ने इंडिया टुडे के हेल्थवेल्थ समिट में अच्छी जिंदगी जीने की आदतों पर जोर दिया.
डॉ. नेने ने कहा कि लोगों की सोच को बीमारी के इलाज से आगे बढ़ाकर बीमारी से बचाव, शुरुआती पहचान और समय पर उपचार पर ध्यान देना चाहिए. इससे समय रहते बीमारी का पता चल जाएगा और किसी भी बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा. डॉ. नेने ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जीवन में 5 आदतों को फॉलो करता है तो वह कई बीमारियों से बच सकता है.
1. पोषण को बनाएं पहली प्राथमिकता
डॉ. नेने के मुताबिक, अच्छी सेहत के लिए पोषण सबसे महत्वपूर्ण है कि आपके खाने में प्रोटीन, सब्जियां, फल, साबुत अनाज और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन होना चाहिए. ज्यादा नमक, चीनी और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेहत को खराब कर सकते हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि इनको एक लिमिट में ही खाएं.
2. खाने के बाद 15 मिनट जरूर चलें
डॉ नेने कहा कि अच्छी फिजिकल हेल्थ के लिए हमेशा जिम जाना जरूरी नहीं है. डॉ. नेने ने खाने के बाद 15 मिनट टहलने का सुझाव दिया. दिन में दो बार 15 मिनट की वॉक सेहत के लिए अच्छी है. इसके साथ नियमित व्यायाम और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जरूरी है. इससे मांसपेशियों की ताकत और शारीरिक क्षमता बनाए रखने में मदद मिलती है.
3. नींद और मानसिक तनाव को न करें नजरअंदाज
अच्छी नींद शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है. लगातार नींद की कमी और मानसिक तनाव सेहत पर असर डाल सकते हैं. इसलिए ये जरूरी है कि आप समय पर सोएं और पूरी नींद ले. इसके साथ ही मानसिक तनाव से भी बचना जरूरी है. अपनी लाइफस्टाइल को इस तरह रखें कि नींद भी पूरी लें और स्ट्रेस को भी कंट्रोल में रखे.
4. परिवार के साथ समय बिताना भी जरूरी
डॉ. नेने ने परिवार और समुदाय से जुड़ाव को भी अच्छी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया है. उन्होंने खाने की मेज पर मोबाइल फोन दूर रखने और परिवार के साथ बातचीत करने की सलाह दी. उन्होंने कह कि परिवार के लोगों के साथ समय बिताना रिश्तों को मजबूत कर सकता है.