scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: स्पेन में घुसपैठ करने वाले मोरक्को के शख्स का नहीं है ये वीडियो, ये रही इसकी असलियत

सोशल मीडिया पर एक शख्स का समुद्र में तैरते हुए सेल्फी वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति मोरक्को से समुद्र के रास्ते तैरकर अवैध रूप से स्पेन दाखिल हुआ था. कई बड़े मीडिया आउटलेट्स ने भी इस वीडियो को इसी फर्जी दावे के साथ चलाया, लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह से गलत पाया.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में दिख रहा ये तैराक हाल ही में मोरक्को से तैरकर गैरकानूनी तरीके से स्पेन में दाखिल हुआ था.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
इस तैराक ने मोरक्को के El Jadida शहर में तैरते हुए ये वीडियो शूट किया था. उसके तैरकर स्पेन में घुसपैठ करने की बात एकदम गलत है.

तैरते हुए सेल्फी वीडियो बनाते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर ये कह कर शेयर किया जा रहा है कि ये व्यक्ति हाल ही में मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन पहुंचा था.

दरअसल हाल ही में स्पेन के स्यूटा शहर में मोरक्को से आए तकरीबन 60,000 घुसपैठिये दाखिल हो गए थे. इनमें से ज्यादातर लोग तैरकर आए थे. इस दौरान भीड़ में दबने, दम घुटने और समुद्र में डूबने से 67 लोगों की मौत हो गई थी.

एक एक्स यूजर ने वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "हर सफर के पीछे एक वजह होती है. सेल्फी स्टिक से पूरा सफर रिकॉर्ड करते हुए मोरक्को का एक प्रवासी तैरकर स्पेन पहुँचा. इसके बाद उसने अवैध रूप से स्पेन में प्रवेश किया."
 
Moroccan swimmer viral video

एनडीटीवी, न्यूज 18 और मनी कंट्रोल जैसे कई मीडिया आउटलेट्स ने भी इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो मोरक्को के एक तैराक ने अपने ही शहर El Jadida में तैरते हुए शूट किया था. उसने खुद सोशल मीडिया पर बताया है कि उसके तैरकर स्पेन में घुसपैठ करने की बात एकदम गलत है.

Advertisement

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

वीडियो के बारे में कीवर्ड सर्च करने से हमें एक एक्स पोस्ट मिला जिसमें बताया गया है कि ये शख्स मोरक्को का एक तैराक है जो अपने ही शहर El Jadida में तैर रहा था. इस यूजर ने Yassine Lgochi नाम के इस तैराक के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.

हमने देखा कि Yassine ने ये वीडियो 29 जुलाई को पोस्ट किया था. उन्होंने 4 जुलाई को फेसबुक पर एक वीडियो कंपाइलेशन शेयर किया था, इसमें भी वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है.

इसके अलावा, उन्होंने इस बारे में एक स्पष्टीकरण भी दिया है. Moroccan Arabic भाषा में दिए गए इस स्पष्टीकरण का हमने गूगल जेमिनी और जेमिनी नोटबुक की मदद से हिंदी अनुवाद किया. इसमें वो कहते हैं कि उनके तैराकी के एक वीडियो के बारे में गलत दावे किए जा रहे हैं. ये वीडियो El Jadida शहर का है, न कि स्पेन के स्यूटा शहर का. वो ये भी कहते हैं कि वो इस वक्त ठीक उसी जगह हैं, जहां उन्होंने वायरल वीडियो शूट किया था और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मोरक्को के इसी शहर में बिताई है.

हाल ही में अल जजीरा ने भी इस वीडियो का फैक्ट चेक किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement