scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: अभिजीत दीपके का किसिंग वीडियो बताकर वायरल हुआ बांग्लादेश के पत्रकार का वीडियो 

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का 'लीक्ड किसिंग वीडियो' बताकर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है. आजतक के फैक्ट चेक में जानें इस वीडियो की सच्चाई...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक पुराना वीडियो है जिसमें एक लड़की उन्हें किस करती दिख रही हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
वीडियो में दिख रहा लड़का बांग्लादेश का एक पत्रकार है और उसे किस करती दिख रही लड़की उसकी पत्नी है. 

'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का 'लीक्ड वीडियो' बताकर एक युवक को किस करती हुई एक लड़की का वीडियो  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' और 'ब्रेकिंग' के साथ लिखा है- "अभिजीत दीपके का 4 साल पुराना पर्सनल वीडियो हुआ लीक?" खबर लिखे जाने तक इसे शेयर करने वाले एक इंस्टाग्राम पोस्ट को को 28 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके थे और 14 हजार से भी ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके थे.

ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां  देखा जा सकता है.

Fact Check 2nd

कई लोग इस युवक को सचमुच अभिजीत दीपके मान रहे हैं.

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि इस वीडियो में दिख रहा शख्स बांग्लादेश का एक पत्रकार है, न कि अभिजीत दीपके. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें ये '@doll.nupur' नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. इसे 10 जुलाई को पोस्ट किया गया था. ये अकाउंट नूपुर नाम की एक लड़की का है जो एक मॉडल व एक्टर है.

इस अकाउंट पर वायरल वीडियो वाली लड़की और लड़के के और भी कई वीडियो हैं. इनमें से कुछ में दोनों ने वायरल वीडियो वाले ही कपड़े पहने हैं.

नूपुर के कुछ पोस्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो वाला लड़का उनका पति है.

Fact Check 3rd

हमें कुछ ऐसे पोस्ट भी मिले जिनमें '#skjewelrana' हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है. इस बारे में थोड़ी खोजबीन करने पर हमें पता लगा कि एस के ज्वेल राणा दरअसल बांग्लादेश के एक पत्रकार के फेसबुक अकाउंट का  यूजरनेम हैं, जो 'Sbone News' नामक न्यूज आउटलेट से जुड़े हैं. इस अकाउंट के जरिये हमें पता लगा कि ये व्यक्ति जिसे अभिजीत दीपके बताया जा रहा है, वो दरअसल Sk Jewel Rana नाम के बांग्लादेशी पत्रकार हैं. राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी वायरल वीडियो वाली लड़की के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं.

Advertisement

हाल ही में यही वीडियो बांग्लादेश में भी एक छात्र नेता को नशे में चूर बताकर वायरल हुआ था. उस वक्त 'रूमर स्कैनर' नामक बांग्लादेशी फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ने इसकी सच्चाई बताई थी.  

Sk Jewel Rana ने आजतक को बताया कि वायरल वीडियो में वो और उसकी पत्नी नूपुर  हैं. उन्होंने ये भी बताया कि ये वीडियो भारत और बांग्लादेश दोनों जगह गलत दावों के साथ शेयर हो रहा है और उन्होंने साइबर पुलिस से इसकी शिकायत की है.

अपडेट: हमने इस खबर को लिखते समय बांग्लादेश के पत्रकार Sk Jewel Rana से संपर्क किया था. खबर छपने के बाद उनका जवाब आया, जिसके हिसाब से इस खबर को अपडेट किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement