scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: इस अनोखी गाड़ी पर ये भगवाधारी संत न तो महाकुंभ जा रहे थे, न ही ये वीडियो भारत का है    

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाव के आकार की एक गाड़ी पर सवार कुछ भगवाधारी संतों बैठे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि ये संत इस सजी-धजी गाड़ी में बैठकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ जा रहे थे. इस वीडियो को आजतक की टीम ने फैक्ट चेक किया है.  

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नाव के आकार वाली इस अनोखी गाड़ी में बैठकर भगवाधारी संत महाकुंभ जा रहे हैं.  
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये भारत का नहीं बल्कि थाईलैंड का पुराना वीडियो है. 

नाव के आकार की गाड़ी पर सवार कुछ भगवाधारी संतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये संत इस सजी-धजी गाड़ी में बैठकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ जा रहे थे.  

वीडियो में दिख रही गाड़ी, ड्रैगन बोट, यानी ड्रैगन के आकार वाली नाव जैसी दिख रही है. इसमें पहिये भी लगे हैं और ये फर्राटे से सड़क पर दौड़ रही है. इसमें भगवा कपड़े पहने कुछ संत बैठे हैं. साथ ही, गाड़ी में भगवान बुद्ध की कुछ मूर्तियां भी रखी हैं. इस पर लिखा है- "कलयुग के पुष्पक विमान से कुंभ जाते हुए".

एक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "महाकुंभ जाते हुए".  

पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये भारत का नहीं बल्कि थाईलैंड का पुराना वीडियो है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमने देखा कि वायरल पोस्ट पर कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि ये वीडियो थाईलैंड का है. इस जानकारी की मदद से थाई भाषा में कीवर्ड सर्च करने से हमें पता लगा कि इसे नवंबर, 2024 में कई और यूजर्स ने शेयर किया था. इनमें से एक वीडियो पर थाई भाषा में लिखा है- "आप कहां जा रहे हैं फादर?"

Advertisement

कई ने इस वीडियो का क्रेडिट '@b_lawan_klanthong' नाम की टिकटॉक यूजर को दिया था.    

'@b_lawan_klanthong' टिकटॉक यूजर ने ये वीडियो 5 नवंबर, 2024 को पोस्ट किया था. साथ ही, ये भी बताया था कि ये वीडियो थाईलैंड के मनोरोम जिले में स्थित 'Hang Nam Sakhon Intersection' का है.

इस वीडियो के बारे में नवंबर में कई भी छपी थीं.

मलेशिया के प्रमुख चीनी भाषा के अखबार के मुता​बिक, ये थाईलैंड के Chai Nat सूबे के एक हाइवे का वीडियो है.    

टिकटॉक यूजर '@b_lawan_klanthong' ने इस वीडियो को पोस्ट करते समय जिस 'Hang Nam Sakhon Intersection' का जिक्र किया था, वो Chai Nat सूबे में ही है.  

हमने पर इस लोकेशन की तस्वीरें देखीं. हमने देखा कि इस जगह पर भी वायरल वीडियो की तरह पीले रंग की छत वाले बस स्टॉप हैं.

साफ है, थाईलैंड के एक वीडियो को भारत का बताकर महाकुंभ के संदर्भ में पेश किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement