
किसी बस के दरवाजे पर खड़े होकर सवारी करते राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. तस्वीर में बस के अंदर मौजूद लोगों की भीड़ के अलावा इसकी छत पर भी कुछ लोग खड़े हुए हैं. लोगों की मानें तो ये भजन लाल शर्मा की एक पुरानी फोटो है, जिसमें उन्हें सीएम बनने से पहले एक सरकारी बस में आम लोगों की तरह सवारी करते देखा जा सकता है. इस तस्वीर के जरिये लोग सीएम भजन लाल शर्मा की साधारण की सराहना कर रहे हैं.
फेसबुक पर ये फोटो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "समय का कोई पता नहीं- महीने पहले भजनलाल शर्मा जी की फोटो, सरकारी बस में सवारी करते हुए, ऐसे लोगों को सिर्फ और सिर्फ संघ और बीजेपी ही बना सकती है, धन्यवाद मोदी जी." इस पोस्ट का देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि सीएम भजन लाल शर्मा की ये तस्वीर किसी आम यात्रा की नहीं, बल्कि गहलोत सरकार के खिलाफ हुए एक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार होने की है.
कैसे पता लगाई सच्चाई?
इस तस्वीर के बारे में हमें 'राजस्थान तक' की मिली. खबर के मुताबिक, बस में सवार भजन लाल शर्मा की ये फोटो किसी प्रदर्शन के दौरान खींची गई थी. थोड़ा और खोजने पर हमें इस तस्वीर से जुड़ा . यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, ये 1 अगस्त को हुए 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की फोटो है.
इस जानकारी की मदद से हमें भजन लाल शर्मा के फेसबुक पेज पर इस अभियान के दौरान ली गई कुछ अन्य तस्वीरें मिलीं. पोस्ट में बताया गया है कि ये तस्वीरें 1 अगस्त को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ आयोजित किये गए बीजेपी के महाघेराव की हैं.
इसके बाद हमें इस घटना से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं. 1 अगस्त को भारी संख्या में जुटे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ का घेराव किया था और बैरिकेडिंग भी तोड़ दी थी. वहीं, पुलिस कर्मियों ने एक्शन लेते हुए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था. साथ ही, पुलिस प्रदर्शन करने वाले कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में ले गई थी.
'नहीं सहेगा राजस्थान' बीजेपी ने पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महिला अपराध समेत तमाम मसलों को लेकर गहलोत सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया था. हमें ‘बीजेपी राजस्थान’ के फेसबुक पेज पर इस अभियान का भी मिला. इसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की होते हुए देखा जा सकता है. साफ है, एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद बस में बिठाने की भजन लाल शर्मा की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.