scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: CJP का प्रदर्शन खत्म होने के बाद जंतर मंतर पर ढेरों कंडोम मिलने का दावा फर्जी है, यहां का है ये वीडियो 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर बिखरे कंडोम दिखाए गएह हैं. वायरल वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जंतर मंतर का है. आजतक की टीम ने इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो दिल्ली के जंतर मंतर का है, जहां सीजेपी का प्रदर्शन खत्म होने के बाद, जमीन पर बिखरे पड़े ढेरों कंडोम मिले.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो जंतर मंतर का नहीं, बल्कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के किनारे का है.

किसी सड़क के किनारे जमीन पर पड़े ढेरों कंडोम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर मंतर का है, जहां प्रदर्शन खत्म होने के बाद धरना स्थल का ये हाल हो गया है. लोग सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर अब इसकी सफाई कैसे होगी.

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “जंतर मंतर डायरेक्ट. नीट पेपर लीक धरना प्रदर्शन.अब बताओ यहां कौन सी झाड़ू काम करेगी कैसे सफाई की जाए..! आजादी आजादी. इस आजादी स्थल के लिए कितना गर्व और अभिमान होना चाहिए..!” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, “कॉकरोच का काम ही गंदगी और अराजकता फैलाना है. और ये दो पैर वाले कॉकरोच भी उसी से इंस्पायर्ड हैं.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो जंतर मंतर का नहीं, बल्कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के किनारे का है.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये ‘Bus Vlog Delhi’ नाम के इंस्टाग्राम यूजर की 21 जुलाई की पोस्ट में मिला. इस पर खबर लिखे जाने तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके थे. बेहतर क्वॉलिटी वाले इस वीडियो में पीछे की तरफ होटल ‘Radisson Hotel’ और ‘Kelton Tech’ की बिल्डिंग नजर आती है. ये दोनों बिल्डिंग्स गुरुग्राम के उद्योग विहार में हैं.

Advertisement

ज्यादा जानकारी के लिए हमने इस पेज को चलाने वाले साजिद से बात की. साजिद ने हमें बताया कि ये वीडियो उन्होंने खुद रिकॉर्ड किया था, और ये जंतर मंतर का बिल्कुल नहीं है. वो बस चलाते हैं, और गुरुग्राम जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ये वीडियो बनाया था.

उन्होंने बताया कि ये वीडियो गुरुग्राम के एम्बियंस मॉल से लगभग 500 मीटर पहले एक ट्रांसफॉर्मर के पास का है. हमने उन्हें गूगल मैप्स पर वो ट्रांसफॉर्मर दिखाया, तो उन्होंने लोकेशन कन्फर्म कर दी. ये जगह दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास है और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के किनारे है.

साफ है कि इस वीडियो को जंतर-मंतर का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement