scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: महिला के साथ मारपीट का ये वीडियो राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू का नहीं है

आजतक फैक्ट चेक” ने पाया कि वीडियो में दिख रही महिला पाकिस्तान गई अंजू नहीं है. ये वीडियो लगभग पांच साल पुराना है, और हाल-फिलहाल का नहीं है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारत से पाकिस्तान गई अंजू को वहां पीटा जा रहा है.
 Social Media users
सच्चाई
वीडियो में दिख रही महिला पाकिस्तान गई अंजू नहीं है. ये वीडियो लगभग पांच साल पुराना है.

कुछ दिनों पहले तक पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान अपने "दोस्त" से मिलने गई अंजू काफी चर्चा में थीं. अब एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि अंजू को पाकिस्तान जाना भारी पड़ा.

विचलित कर देने वाले इस वीडियो में एक आदमी, एक महिला को बुरी तरह बेल्ट से पीट रहा है. महिला दर्द से चीख रही है लेकिन आदमी लगातार उसे बेल्ट मारे जा रहा है. दावा है कि ये महिला अंजू है जिसके साथ पाकिस्तान में क्रूरता हो रही है.

फैक्ट चेक

फैक्ट चेक

राजस्थान के अलवर की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू इसी साल जुलाई में नसरुल्लाह नाम के एक आदमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई थी. का कहना था कि वो उनसे झूठ बोलकर पाकिस्तान गई. ये भी बताया गया कि अंजू ने पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था. अंजू पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं.

अंजू का बताकर ये वीडियो  और  पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट का यहां देखा जा सकता है.

“आजतक फैक्ट चेक” ने पाया कि वीडियो में दिख रही महिला पाकिस्तान गई अंजू नहीं है. ये वीडियो लगभग पांच साल पुराना है, और हाल-फिलहाल का नहीं है.

Advertisement


कैसै पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो को कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इसको लेकर की एक रिपोर्ट मिली.  


17 जनवरी 2019 की इस खबर में वीडियो को राजस्थान के भरतपुर के एक गांव का बताया गया है. इसके मुताबिक, महिला को पीट रहा शख्स उसका पती है. इसके अलावा खबर में कोई अन्य जानकारी नहीं है. 

खोजने पर हमें इसी से संबधित “” और “” की भी वीडियो रिपोर्ट्स मिलीं. “जी बिहार-झारखंड” ने घटना को बिहार के ‘बाढ़’ इलाके का बताया है, वहीं “जी 24 कलक” ने गुजरात के जामनगर का. 

 इसलिए यहां ये कह पाना मुश्किल है कि वीडियो कहां का है, लेकिन ये बात स्पष्ट है कि इसका पाकिस्तान गई अंजू से कोई लेना-देना नहीं है. क्योंकि अंजू के पाकिस्तान जाने का मामला जुलाई का है और ये वीडियो सालों से इंटरनेट पर मौजूद है. इसके अलावा वीडियो में दिख रही महिला की शक्ल भी अंजू से मेल नहीं खाती है.


फैक्ट चेक


अंजू को लेकर 18 सितंबर को  आई थी कि वो अक्टूबर में भारत लौट सकती हैं. “दैनिक जागरण” ने नसरुल्लाह के हवाले से बताया था कि अंजू मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक नहीं हैं और उन्हें अपने बच्चों की याद आ रही है. ऐसे हालात में अंजू का भारत वापस लौटना ही सही है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement