ज़ी टीवी सीरियल 'कुर्बान हुआ' (Qurbaan Hua) दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है. बता दें कि इस शो की कहानी नील और चाहत के इर्द-गिर्द घूमती है. आप इस एपिसोड में देखेंगे कि आज चाहत दुआ मांगने दरगाह पहुंची है और जब उसकी नजर नील पर पड़ती है तो वो सोचती है कि ये यहां क्या कर रहा है. इसी बीच चाहत को नील की दरियादिली देखने को मिलती है. नील एक खिलौने बेचने वाले बुढ़े का सारा खिलौना खरीदकर बच्चों को बांट देता है और चाहत के लिए उनसे दुआ देने को कहता है. ये सब देखकर चाहत मन-ही-मन काफी खुश हो रही है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें 'कुर्बान हुआ'.