scorecardresearch
 

काजोल के 15 साल के बेटे युग का ट्रांसफॉर्मेशन, इतना बड़ा हुआ, फिटनेस देख उड़ेंगे होश

युग देवगन का 15 साल की उम्र में फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युग जिम में मेहनत करते हुए दिख रहे हैं. उनका स्टेमिना और पावर साफ नजर आया.

Advertisement
X
Yug Devgan (Photo: Screengrab)
Yug Devgan (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल का बेटा युग देवगन 15 साल का है. इंटरनेट पर युग के ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इसमें युग जिम में इंटेंस वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं. युग का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं.

युग का बदला अंदाज
वीडियो में युग की बिफोर एंड आफ्टर जर्नी को दिखाया गया है. वो रस्सी के सहारे जिम में वर्कआउट कर रहे हैं. ये तब की क्लिप है जब उन्होंने वर्कआउट प्रैक्टिस शुरू की थी. लेकिन आज 15 साल के युग का स्टेमिना हाई लेवल पर है. वो फिटनेस में प्रो हो चुके हैं. नेक्स्ट सीन में युग का हैवी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला. वो अब रस्सी के सहारे नहीं बल्कि हैवी वेट लेकर पुशअप करते दिखे. युग की फिटनेस और बॉडी की यूजर्स ने तारीफ की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Robin Behl (@robin_behl14)

इंस्टा पर युग का ये वीडियो रोबिन बहल ने शेयर किया है. वो एथलीट और फिटनेस फ्रीक हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- सबसे मेहनती लड़का. युग का डिसिप्लेन देखकर मैं इंस्पायर होता हूं. मैं चाहता हूं उसे बेस्ट लेवल पर लेकर जाऊं. ये तो बस शुरुआत है. रोबिन की पोस्ट पर सेलेब्स के रिएक्शन आए हैं. वत्सल सेठ ने पंच इमोजी बनाई है. वो काजोल की फैमिली के काफी करीब हैं. तनीषा मुखर्जी ने युग को ही-मैन कहा है.

Advertisement

एक्टिंग करेंगे युग?

युग को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिल रही है. युग लाइमलाइट से दूर रहते हैं. लेकिन पेरेंट्स की तरह वो भी शोबिज का हिस्सा बन चुके हैं. स्टारकिड ने फिल्म कराटे किड- लेजेंड्स में एक्टिंग डेब्यू किया है. युग ने फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है. युग का ध्यान फिलहाल स्टडी पर है. वो एक्टिंग में करियर बनाएंगे या नहीं, अभी इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन काजोल साफ कह चुकी हैं कि उनकी बेटी निसा देवगन फिल्मो में करियर नहीं बनाएंगी. वो किसी और फील्ड में अवसर तलाशेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement