scorecardresearch
 

'बहन' बोलकर की घटिया हरकत! स्काउट ने लव की टांगों को छुआ-दी मसाज, बेड पर दिखी नजदीकियां, भड़के यूजर्स

बिग बॉस 20 के घर में लव गिल और स्काउट ओपी के बीच भाई-बहन के रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें लव गिल की वजह से स्काउट-यंग की दोस्ती में दरार पड़ती दिख रही है.

Advertisement
X
स्काउट और लव गिल ने पार की हदें (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop)
स्काउट और लव गिल ने पार की हदें (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop)

बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी का भाई-बहन का रिश्ता सबकी आंखों में खटक रहा है. 150 कैमरों के बीच जिस तरह से उनकी नजदीकियां देखने को मिलती हैं, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. सलमान खान की तरफ से स्काउट को टची बिहेवियर पर हिंट मिला था. इसके बावजूद यूट्यूबर का लव संग कोजी होना कम नहीं हुआ. अपकमिंग एपिसोड में फिर से उनकी नजदीकियां देखने को मिलीं. 

स्काउट ने लव को किया पैंपर
इस हफ्ते स्काउट घर के कैप्टन हैं. वो लव गिल को किचन ड्यूटी करने को कहते हैं, जब लव काम करने से मना करती हैं, तो स्काउट उन्हें पैंपर करते हैं. प्रोमो वीडियो में लव अपने बेड पर बैठी हुई हैं, स्काउट उन्हें ड्यूटी करने के लिए मनाते हैं. वो उन्हें पैंपर करते हुए पैरों में मसाज देते हैं. कंबल के अंदर हाथ डालकर वो लव के पैर दबाते हैं. तभी यंग डीएसए वहां आकर उनके साथ बैठते हैं. स्काउट ने तुरंत लव की ड्यूटी यंग की दी. ये देखकर यंग का पारा हाई हो जाता है. 

यंग-स्काउट की दोस्ती में दरार
बाद में यंग और स्काउट के बीच बहसबाजी हुई. यंग ने स्काउट से कहा कि वो उनकी बेइज्जती कर रहे हैं. उनके लिए सेल्फ रिस्पेक्ट काफी मैटर करती है. वो लव गिल के आगे उन्हें कम आंक रहे हैं. वो लव को आधे घंटे से काम करने के लिए मना रहे हैं. लव के मना करने पर उन्हें क्यों ड्यूटी दी जा रही है? यंग ने आम्रपाली से ये मैटर डिस्कस किया. एक्ट्रेस ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि जब दो लोग एक दूसरे में खुश हैं तो उनके साथ बैठकर खुद की बेइज्जती कराने का कोई मतलब नहीं है. 

Advertisement

शो का ये प्रोमो पोस्ट होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. यूजर्स स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी को ये वीडियो टैग करने लगे. लेकिन फिर अचानक से सामने आया कि जियो हॉटस्टर रियलिटी के ऑफिशियल पेज से ये प्रोमो डिलीट हो गया है. इंटरनेट यूजर्स मेकर्स से प्रोमो डिलीट किए जाने की वजह पूछ रहे हैं. दूसरी तरफ, स्काउट-लव को भाई-बहन के रिश्ते की मर्यादा पार करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. सबसे अजीब बात लोगों को ये लगी कि लव को स्काउट का यूं जगह-जगह छूना एक्ट्रेस को अनकंफर्टेबल नहीं लगता.

आपको क्या लगता है दोनों की इन नजदीकियों को लेकर...

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement