scorecardresearch
 

बंद होने जा रही है समीर-नैना की लव स्टोरी, इस महीने ऑफ एयर होगा ये उन द‍िनों...

सीरियल ये उन द‍िनों की बात है जब से शुरू हुआ फैंस ने इसे जबरदस्त र‍िस्पॉन्स द‍िया. इसकी वजह ये रही कि शो का फ्लेवर पुराना सही लेकिन र‍िफ्रेश करने वाला था. अब इस शो के फैंस के ल‍िए एक बुरी खबर है. अब ये शो जल्द बंद होने जा रहा है.

Advertisement
X
 ये उन द‍िनों बात है टीवी शो
ये उन द‍िनों बात है टीवी शो

सोनी टीवी पर 90s का जादू ब‍िखेरने वाला शो ''ये उन द‍िनों की बात है'' जब से शुरू हुआ फैंस ने इसे जबरदस्त र‍िस्पॉन्स द‍िया. इसकी वजह ये रही कि शो का फ्लेवर पुराना सही लेकिन र‍िफ्रेश करने वाला था. अब इस शो के फैंस के ल‍िए एक बुरी खबर है. अब ये शो जल्द बंद होने जा रहा है.

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक चैनल ने बीते द‍िनों ये फाइनल किया है कि अगस्त के बीच में शो के बंद कर द‍िया जाए. लेकिन शो को बंद करने की वजह इसकी टीआरपी नहीं है. इसकी वजह है शो का प्लॉट. शो की पूरी कहानी 90s के जमाने को द‍िखाती है. पुरानी सास-बहू की कहान‍ियों से दूर रोमांट‍िक स्टोरी का प्लॉट एक समय तक ही चल सकता है. कहानी अब उस मोड़ पर है जहां चीजें सेट हो रही हैं और उसे खत्म करना ही बेहतर है. जबरदस्ती किसी शो को खींचना ठीक नहीं है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@multifangirl1) on

View this post on Instagram

A post shared by (@yeh_samaina_ki_baat_hai) on

र‍िपोर्ट के मुताबिक शो के प्रोडक्शन हाउस को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. शो में काम करने वाले कलाकारों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है. शो को 16 अगस्त तक बंद कर द‍िया जाएगा. हालांकि शो के बंद होने से इस फैंस को जबरदस्त झटका जरूर लगेगा.

वैसे शो के बारे में सबसे द‍िलचस्प बात ये है कि इसकी कहानी में कोई इमेज‍िनेशन नहीं था. बल्कि ये शो के प्रोड्यूसर साक्षी और सुमित मित्तल की र‍ियल लाइफ पर ल‍िखी गई है. शो के करंट प्लॉट की बात करें तो इन द‍िनों समीर हीरो बनने के लिए मुंबई में है. उसके साथ नैना भी मुंबई में है. लेकिन समीर के सपनों को पूरा करने के साथ नैना को भी अपना किनारा मिल गया है. नैना अब राइट‍िंग का काम करने लगी है. शो आख‍िर में कैसे अंत होगा इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है. लेकिन ये शो अपने अलग फ्लेवर के ल‍िए हमेशा याद किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement