scorecardresearch
 

TV Serial Spoilers: सरेआम होगा वसुधा का अपमान, बिखरेगा तुलसी का परिवार

इस हफ्ते टीवी सीरियल्स में कई महत्वपूर्ण घटनाएं होंगी. वसुधा का अपमान होगा और वह अपने परिवार के लिए चुप रहने का फैसला करेगी. तुलसी रियांश को अपने घर लेकर आएगी, जिससे परिवार में पुरानी यादें और जख्म उभरेंगे.

Advertisement
X
टीवी शो गॉसिप (Photo: Screengrab)
टीवी शो गॉसिप (Photo: Screengrab)

हर बार की तरह इस बार भी हम टेलीविजन सीरियल्स के अंदर की खबर लेकर आ गए हैं. जानते हैं कि इस हफ्ते आपके फेवरेट सीरियल की दुनिया में कौन सा तूफान आने वाला है. क्योंकि इस वीक वसुधा सीरियल नंबर वन था, तो जानते हैं कि वसुधा की कहानी कौन सा नया मोड़ लेने वाली है. 

वसुधा का होगा अपमान
'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में करिश्मा चंद्रिका का सबके सामने अपमान करेगी, जिस पर वसुधा उसका विरोध करेगी. झगड़े में समर गलतफहमी में वसुधा को नौकरानी समझकर उसे फटकार देगा, जिससे वसुधा फिर से अपमानित महसूस करेगी. पर अपने प्लान और परिवार के लिए चुप रहने का फैसला करेगी.

रियांश को घर लाएगी तुलसी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी एक भावनात्मक और हैरान करने वाले मोड़ से गुजर रही है. तुलसी का एक फैसला विरानी परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकता है. अपने ही बेटे अंश को गोली मारने के बोझ से घिरी तुलसी रियांश को अपने घर लेकर आती है, बिना यह जाने कि उसकी मौजूदगी परिवार के कुछ सदस्यों को किस हद तक प्रभावित करने वाली है. रियांश के घर में कदम रखते ही पुराने जख्म, दर्दनाक यादें और अनसुलझे घाव फिर से उभरने लगते हैं.

Advertisement

अपनों से लड़ेगी अनुपमा 
अनुपमा अपना कैफे खोलकर जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है. लेकिन मदर्स के मौके पर राही और प्रेम उसके कैफे के सामने अनुज नाम का कैफे खोल देंगे. ये देखकर अनुपमा के पैरों के तले जमीन खिसक जाती है. इधर दिग्विजय, अनुपमा की जिंदगी में मसीहा बनकर आया है. देखते हैं कि अनुपमा नई मुसीबतों से कैसे बाहर निकलती है. 

खुलेगा बड़ा राज
दर्शकों के पसंदीदा टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' की कहानी आर्य वर्धन के अतीत की ओर मुड़ती नजर आ रही है. आने वाले दिनों में राजनंदिनी और अनु के बीच गहरे कनेक्शन के बारे में पता चलेगा, जबकि अनु के अपनों के पीछे का राज खुलने वाला है.

अरमान और अभिरा आएंगे साथ
लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दादी-सा, मायरा और मुक्ति मिलकर अरमान और अभिरा को साथ लाने की कोशिश करेंगे. अब इनकी कोशिश कितनी कामयाब होती है, ये आपको आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement