scorecardresearch
 

'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन के लिए बदला धर्म? रखा रोजा, पीछे पड़े ट्रोल्स

चंद्रिका दीक्षित के ड्रामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. वो एक के बाद एक ऐसे वीडियो शेयर कर रही हैं, जिन्हें देखकर लोगों का उनपर गुस्सा फूट रहा है. अब चंद्रिका ने धर्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसपर बहस छिड़ गई है.

Advertisement
X
चंद्रिका दीक्षित ने रखा रोजा (Photo: Instagram/chandrika.dixit)
चंद्रिका दीक्षित ने रखा रोजा (Photo: Instagram/chandrika.dixit)

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से फेमस हुईं चंद्रिका दीक्षित लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में बनी हुई हैं. पति युगम गेरा संग रिश्ते बिगड़ने के बाद से चंद्रिका की नजदीकियां मिस्ट्री मैन संग बढ़ गई हैं. चंद्रिका अक्सर मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियोज शेयर करती हैं. उनका नया वीडियो देख लोगों का कहना है चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन के लिए शायद अपना धर्म भी बदल लिया है. 

चंद्रिका ने बदला धर्म?

चंद्रिका ने कुछ दिन पहले अपने मिस्ट्री मैन के नाम का खुलासा किया था. चंद्रिका के मिस्ट्री मैन का नाम सैफी है. वो मुस्लिम है. मिस्ट्री मैन के लिए चंद्रिका रमजान में रोजा रख रही हैं. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है. 

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिस्ट्री मैन संग एक नया वीडियो शेयर किया है. चंद्रिका वीडियो में सलवार-सूट पहने नजर आईं. उन्होंने सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है. उनके साथ में मिस्ट्री मैन सैफी भी दिखाई दे रहे हैं. 
 
चंद्रिका बोलीं- आज मैं रोजा रख रही हूं अपने सैफी के लिए. इसने भी कई बार मेरे लिए व्रत रखे हैं. व्रत और रोजा दोनों एक ही हैं, क्योंकि रोजे में अल्लाह की इबादत होती है और व्रत में भगवान को पूजा जाता है. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

धर्म को लेकर क्या बोलीं चंद्रिका?

सैफी ने आगे कहा कि सहरी का टाइम हो गया है, तो सबसे पहले सहरी कर लेते हैं. वीडियो बाद में बनाएंगे. वीडियो में आगे चंद्रिका सैफी संग सहरी करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके इस वीडियो को लोग गलत लेंगे या फिर सही. मगर धर्म की इज्जत करना बहुत जरूरी है.

सैफी से चंद्रिका बोलीं- जब तू मेरे लिए कुछ करता है, मेरे लिए मंदिर जाता है. तो मुझे भी लगता है कि मैं भी तेरे धर्म की इज्जत करूं. सैफी ने कहा कि लोग इस बात को भी गलत तरीके से ही लेंगे, लेकिन जो अच्छे लोग होंगे, वो कभी गलत नहीं सोचेंगे. चंद्रिका आगे बोलीं- हम अगर किसी भी धर्म की इज्जत कर रहे हैं, तो हम कभी भी गलत नहीं हो सकते, क्योंकि धर्म कभी भी आपस में लड़ना नहीं सिखाता. 

चंद्रिका का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- कभी नवरात्रि का व्रत रखा है, जो रोजे रख रही हो. दूसरे ने लिखा- बच्चे-पति को छोड़ दिया स्वार्थ के लिए...इस से बुरा क्या हो सकता है. 

चंद्रिका की बात करें तो वो काफी समय से पति से अलग रह रही हैं. उन्होंने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है. हालांकि, चंद्रिका के पति अपनी गलती को स्वीकार कर चुके हैं. उन्होंने चंद्रिका से माफी भी मांगी. मगर दोनों का रिश्ता बिगड़ता जा रहा है. कईयों का दावा है कि चंद्रिका पब्लिसिटी के लिए ड्रामा कर रही हैं. अब उनकी बातों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement