scorecardresearch
 

तनाज और बख्तियार के बीच आई दूरियां, जानिए क्या है वजह

ब्रेकअप की लिस्ट में एक और कपल के शामिल होने की खबरें आ रही हैं. टीवी स्टार्स तनाज और बख्तियार के बीच पिछले कुछ महीनों से सब ठीक नहीं है.

Advertisement
X
तनाज और बख्तियार
तनाज और बख्तियार

टीवी स्टार्स तनाज और बख्तियार का रिश्ता भी अब टूटने की कगार पर है. खबरों  की मानें तो सीरियल 'बड़ी दूर से आए हैं' में साथ काम कर रही इस जोड़ी ने एक ही मेकअप रूम शेयर करने से मना कर दिया है. हालांकि तनाज ने उनके बीच बढ़ रही दूरियों की बात से साफ इनकार किया है. साथ ही उनके बीच सब ठीक होने की बात कही जा रही है.

खबर के मुताबिक तनाज ने बताया, 'इस तरह की जितनी भी अफवाहें आ रही हैं वो सब गलत हैं. बख्तियार हमेशा ही मेरे मेकअप रूम में रहते हैं. इतना ही नहीं, जब से इस कमरे में फ्रि‍ज और टीवी जैसी तमाम चीजों आई हैं तब से बख्तियार के अलावा और लोग भी इस कमरे में हैंगआउट के लिए आते हैं. अगर ऐसी कोई टेंशन होती तो मैं उन्हें कभी यहां नहीं आने देती.'

Advertisement

कि इन दिनों बख्तियार एक को-स्टार के करीब आ रहे हैं जिसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है. लेकिन अब जब उनकी पत्नी इन खबरों से इंकार कर रही हैं, तो वास्तव में मामला क्या है ये तो वो ही जानें.

बता दें कि तनाज और बख्तियार पहली बार मिले थे. उसके एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी. इनके दो बच्चे भी हैं. ये दोनों ही नच बलिए, बिग बॉस सहित कई टीवी शोजमें एक साथ आ चुके हैं.

Advertisement
Advertisement