scorecardresearch
 

तेजस्वी ने सुरभि के साथ इंटरव्यू देने से किया था इनकार, अब एक्ट्रेस पर कसा तंज, बोलीं- मैंने रुलाया?

तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच हुआ विवाद अब और बढ़ता दिख रहा है. तेजस्वी ने अली गोनी के व्लॉग में तंज कसते हुए कहा है कि उनके बीच में इंटरव्यू छोड़ने से कोई रो गया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
तेजस्वी ने उड़ाया मजाक? (Photo: Instagram@tejasswiprakash/officialsurbhic)
तेजस्वी ने उड़ाया मजाक? (Photo: Instagram@tejasswiprakash/officialsurbhic)

टेलीविजन की दो बहू तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों फिलहाल 'टारगेट मोड' में नजर आ रही हैं. जहां सुरभि सोशल मीडिया पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट कर रही हैं. वहीं अब तेजस्वी ने भी सुरभि पर तंज कसा है.

तेजस्वी ने उड़ाया सुरभि का मजाक?

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ' में आ रही हैं, जहां उनके साथ-साथ टीवी के कई सितारे शामिल हैं. उनमें से एक अली गोनी हैं, जो यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए शो के बिहाइंड द सीन्स शेयर करते हैं. इसी दौरान तेजस्वी ने सुरभि पर तंज कसा है. इसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है. अली क्लिप में तेजस्वी का मजाक उड़ा रहे थे कि वो लोगों को रुलाती हैं और बीच में इंटरव्यू छोड़कर निकल जाती हैं.

इसपर तेजस्वी हंसते हुए कहती हैं, 'मैंने रुलाया? अब मैं क्या ही करूं. लोग मुझसे इतना प्यार करते हैं. मेरे कुछ करने से उनको रोना आता है, तो मैं क्या करूं? अगर लोग मेरे इंटरव्यूज लेना चाहते हैं, तो मैं क्या करूं? अगर पैप्स सिर्फ मुझे ही क्लिक करना चाहते हैं तो मैं क्या करूं.'

Advertisement

अली ने आगे तेजस्वी से पूछा कि क्या वो उनके साथ इंटरव्यू देंगी? तो इसपर एक्ट्रेस बोलीं, 'तेरे साथ जरूर इंटरव्यू दूंगी क्योंकि तुम इतने बड़े स्टार हो कि मेरे मना करने पर भी तुम निकल थोड़ी जाओगे. मैं साइको हूं ना.' सोशल मीडिया पर कई लोग तेजस्वी के इस बर्ताव से हैरान हैं. उनका कहना है कि जिस फनी अंदाज से एक्ट्रेस ये सारी बातें कह रही हैं, वो बिल्कुल भी फनी नहीं है.

क्या है तेजस्वी-सुरभि के बीच का विवाद?

तेजस्वी और सुरभि के बीच ये विवाद उनकी वेब सीरीज 'साइको सैयां' के प्रमोशन के दौरान शुरू हुआ. दरअसल, रिपोर्ट्स थीं कि शो की पूरी टीम मीडिया से बातचीत करने के लिए मौजूद हो गई थी. मगर तेजस्वी ने टीम के साथ इंटरव्यू देने से मना किया. सुरभि चंद्रन इस दौरान वहां पहुंच गई थीं लेकिन जैसे ही उन्हें तेजस्वी के इस बर्ताव का पता हुआ, वो वहां से रोते-रोते चली गईं. सुरभि ने इस घटना को काफी दुखद बताया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement