scorecardresearch
 

बेटी की शादी में जमकर नाचे 'तारक मेहता', जमाया रंग, Video

अभिनेता और लेखक शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा ने शादी कर ली है. शैलेश लोढ़ा ने बेटी की शादी की खबर गुप्त रखी, लेकिन इंटरनेट पर उनकी शादी की वीडियो वायरल हो गई है.

Advertisement
X
शैलेश लोढ़ा बने ससुर (Photo: Screengrab)
शैलेश लोढ़ा बने ससुर (Photo: Screengrab)

अभिनेता, कवि और लेखक शैलेश लोढ़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. शैलेश लोढ़ा को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. हालांकि, सालों पहले वो शो छोड़ चुके हैं, लेकिन आज भी फैन्स उन्हें तारक मेहता के रूप में ही जानते हैं. अब शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं.  जी हां, शैलेश लोढ़ा ससुर बन गए हैं. एक्टर की बेटी स्वरा लोढ़ा ने शादी रचा ली है. 

स्वरा लोढ़ा की हुई शादी 
शैलेश लोढ़ा ने किसी को बेटी की शादी की कानो-कानो खबर नहीं लगने दी, लेकिन इंटरनेट पर स्वरा के वेडिंग वीडियो वायरल हो रहे हैं. करोड़पति होते हुए भी एक्टर ने अपनी बेटी की शादी बिना किसी तामझाम के की. बेटी की शादी में उन्होंने गायकों संग सुरों की महफिल सजाई. 

स्वरा की शादी में लोकप्रिय सूफी और बॉलीवुड गायक कैफ साबरी अपनी आवाज का जादू बिखरते दिखे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्वरा की शादी के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. एक वीडियो में शैलेश लोढ़ा, कैफ संग तेरे जैसा यार कहां गाना गाते दिख रहे हैं. बेटी की शादी पर उन्होंने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस भी किया. ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा में शैलेश लोढ़ा का एक अलग अंदाज देखने को मिला. 

Advertisement

क्या करती हैं स्वरा लोढ़ा
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. स्वरा अपनी मां की तरह एक लेखिका हैं. उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर '54 Reasons Why Parents Suck!' किताब लिखी है. शैलेश लोढ़ा का दामाद कौन है और क्या करता है. इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

एक्टर के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी झलक रही थी. उनका चेहरा देखकर साफ पता चल रहा है कि वो इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कैफ साबरी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें स्वरा को बेहद साधारण तरीके से पति संग शादी की रस्म निभाते देखा जा सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement