scorecardresearch
 

सुनील और चंदन के बिना 10 मिनट भी नहीं हंसा सके कपिल, बंद करनी पड़ी शूटिंग

कपिल शर्मा का शो बंद होने की कगार पर आ गया लगता है. खबरें आ रही हैं कि नए किरदारों के साथ शो को शूट कर रहे कपिल 10 मिनट भी शूटिंग नहीं कर पाए. आइए जानें, क्या है वजह...

Advertisement
X
शो की कास्ट
शो की कास्ट

कपिल शर्मा का शो धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगा है. पुराने सभी टीम मेंबर्स शो को अलविदा कह चुके हैं. अब नए चेहरों के साथ कपिल फिर से लोगों को गुदगुदाने की कोशि‍श करने जा रहे हैं. लेकिन खबरें आ रही हैं कि राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और एहसान कुरैशी को शो में लाने का फॉर्म्यूला काम नहीं कर रहा है.

बता दें कि सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर शो छोड़कर जा चुके हैं और इसका खामियाजा कपिल के शो की टीआरपर पर पड़ रहा है. शो को वापस से ढर्रे पर लाने के लिए शो के होस्ट कपिल हर तरह की जुगत लगा रहे हैं. हाल ही में कपिल ने शो पर राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और अहसान कुरैशी को बुलाया था लेकिन उनका ये तरीका भी काम नहीं आया.

Advertisement


30 मार्च की रात कपिल शर्मा ने शो की शूटिंग के लिए किकू शारदा और शुमोना को को बुलाया था. इसी के साथ सेट पर राजू श्रीवास्तव भी मौजूद थे. शूटिंग शुरू तो कर दी गई लेकिन एक्टर्स के बीच तालमेल और आपसी साझेदारी की कमी की वजह से हंसी और मजाक लगभग गायब रहा. कई बार कोशि‍श करने के बाद भी कॉमिक टाइमिंग को मैच नही कि‍या जा सका. थककर कपिल ने महज 10 मिनट के अंदर ही शो की शूटिंग कैंसल कर दी.

इस बारे में जब कीकू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया और वह अभी शो के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते.

वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि सुनील ग्रोवर एक बार फिर सोनी टीवी के शो में नजर आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील सोनी के शो 'इंडियन आइडल' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान नजर आए हैं. इस रविवार 'इंडियन आइडल' के फिनाले की वजह से कपिल का शो सोनी पर ऑन एयर नहीं होगा.

Advertisement
Advertisement