टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही हैं. शो में वो बेबाकी से खेल रही हैं. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट एपिसोड में अपने फेक MMS क्लिप पर बात की है. वरुण यादव यानी लैला को उन्होंने इस इंसीडेंट के बारे में बताया. शिल्पा ने मुताबिक, उस वक्त उन्हें बदनाम करने की हर संभव कोशिश हुई थी.
शिल्पा का छलका दर्द
शिल्पा शिंदे ने कहा- 'भाभीजी घर पर हैं' से मुझे शो से निकाल दिया गया था. सारा ड्रामा हुआ था. उसके बाद मेरे पीछे बहुत सारे लोग पड़े हुए थे. मेरे पास कोई रास्ता नहीं था. एक दिन एक मीडिया वाली ने मुझे एक वीडियो क्लिप भेजा. मैंने पूछा क्या है, तो कहती कि आपका वीडियो है. उसने कहा- वीडियो खोलो और देखो. 2 मिनट खोलने से पहले जब वीडियो डाउनलोड हो रहा था. मुझे आभास हुआ कहीं ये चेजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए कोई वीडियो तो नहीं है.
''मेरा शरीर एकदम ठंडा हो गया था. गाड़ी में आकर देखा तो वीडियो ब्लर था. एक लड़की किसी लड़के के ऊपर लेटी हुई थी. मैं हैरान हो गई. उस मीडिया वाली से मैंने पूछा- ये क्या है? उसने कहा- आपका वीडियो है. फिर शिल्पा ने उसे डांटते हुए कहा- पागल है क्या. बेडशीट देख कितनी गंदी है. मुझे पता है मैं कब आखिरी बार रिलेशनशिप में थी. ये असंभव है. उसने कहा- ये वीडियो रिलीज कर दें? मैंने उसे गुस्से से पूछा- इसका क्या मतलब है?''
शिल्पा ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए लोग इस लेवल तक चले गए थे. उस वीडियो की वजह से वो 6-7 घंटे तक साइबर क्राइट यूनिट के साथ बैठी रहीं. वो वीडियो ढूंढ निकाला. शिल्पा ने कहा- वो कोई हिंदी पोर्न वीडियो थी, उसके अंदर की लड़की जिस-जिस एंगल से दिख रही थी, उसकी क्लिपिंग को ब्लर करके डाल दिए थे और कहने लगे भाभीजी का MMS आउट हो गया है. लेकिन किसी ने नहीं कहा कि वीडियो में दिखी लड़की मैं थी. मेरी मम्मी ने कहा सोसायटी का वॉचमैन पूछ रहा है- क्या तुम्हारी बेटी की MMS रिलीज हुआ है. मैंने बहुत कुछ झेला है.
शिल्पा ने बताया कि बिग बॉस में जाने से पहले उन पर क्रिमिनल केस किया गया था. वो बेल लेकर रियलिटी शो में गई थीं. इस लेवल पर उन्हें हैरेस किया गया था.