scorecardresearch
 

यूलिया ने कपिल के शो पर किया इजहार, 'मेरा दिल किसी और के पास है'

'द कपिल शर्मा शो' के दौरान दिल देने के नाम पर यूलिया ने कहा कि उनका दिल किसी और के पास है...तो कहीं ये इशारा सलमान खान की तरफ तो नहीं?

Advertisement
X
यूलिया वैंतूर
यूलिया वैंतूर

खबर थी कि सलमान खान का रोमानियन ब्यूटी यूलिया के साथ ब्रेकअप हो गया है लेकिन हाल ही में जब यूलिया कपिल शर्मा के शो में नजर आईं तो उन्होंने कुछ और ही खुलासा किया. शो में यूलिया ने अपने दिल का हाल बताया.


शो के दौरान एक फैन ने जब यूलिया का हाथ अपने बेटे के लिए मांगा तो यूलिया ने जवाब दिया कि उनका दिल किसी और की अमानत है. कपिल के शो में यूलिया खूब हंसी.


कमजोर हिंदी होने के बावजूद यूलिया कपिल के सभी जोक्स को काफी एन्जॉय कर रही थीं. वैसे पूरे शो में उनकी लव लाइफ या पर्सनल लाइफ को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई लेकिन दिल में जगह देने के सवाल पर यूलिया का ये जवाब कहीं सलमान के साथ उनके रिश्ते को लेकर कोई इशारा तो नहीं?

Advertisement


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement