मास्टर शेफ सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया को लेकर हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है. पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंसर होने की जानकारी दी है.
पंकज भदौरिया को हुआ कैंसर
28 मई को पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर एक शॉकिंग पोस्ट शेयर की. तस्वीर में वो अस्पताल के बेट पर लेटी नजर आईं. उन्होंने बताया कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. आपकी दुआओं और सपोर्ट की जरुरत है. कैंसर का पता लगने के बावजूद वो हॉस्पिटल के बेड पर मुस्कुराती नजर आईं. हालांकि, अभी ये नहीं पता चल पाया है कि उन्हें किस स्टेज का कैंसर है. कैंसर के बारे में जानकर पंकज भदौरिया के फैन्स निराश और परेशान नजर आ रहे हैं. कमेंट में लोग उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं. फैन्स ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी की.
हैरानी वाल बात है कि मास्टरशेफ की विनर रहीं पंकज काफी एक्टिव रहती हैं. वो हर साल अपना बॉडी चेकअप भी कराती हैं. 17 मई को उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वो हेल्थ चेकअप के लिए आई हुई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप 45 के ऊपर हैं, तो आपको हर साल हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए.
पंकज भदौरिया ने कहा कि रेगुलर हेल्थ चेकअप से बीमारी का पता लगता है. कोई मर्ज बढ़े उससे पहले उसका इलाज किया जा सकता है. इससे मानसिक शांति भी मिलती है. लक्षणों का इंतजार मत करिए बाद में भविष्य में आप मुझे धन्यवाद देंगे.
बता दें कि पंकज भदौरिया शेफ बनने से पहले टीचर थीं, लेकिन कुकिंग उनका शौक ही नहीं, बल्कि पैशन था. इस पैशन के चलते उन्होंने अपना 16 साल पुराना टीचिंग करियर पीछे छोड़ दिया. पंकज दिल्ली से हैं और लखनऊ में वो इंग्लिश टीचर के तौर पर काम करती थीं. लखनऊ में उनकी कुलिनरी अकैडमी भी है. वो सोशल मीडिया पर अपने कुकिंग रेसिपी और टिप्स शेयर करती रहती हैं.
उम्मीद करते हैं कि पंकज जल्द से जल्द ठीक होकर हॉस्पिटल से घर आएंगी.