मास्टरशेफ शो दुनिया के अलग-अलग कोनों में देखा जाता है. इसका इंडियन वर्जन लोगों को काफी पसंद भी आता है. हालांकि इस बार चर्चा मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया की हो रही है, जहां एक इंडियन कंटेस्टेंट ने अपने कल्चर से जुड़ा फूड टेस्ट कराया है. उनका ये एक्सपेरिमेंट इंटरनेट पर छा गया है. इंडिया में बैठे लोग उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं.
इंडियन डिश ने किया ऑस्ट्रेलियन जज को इंप्रेस
मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के 18वें सीजन में इंडिया से एक कंटेस्टेंट कनिका गड़योक आई हैं, जो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. लेकिन इंडियन कल्चर से उनका काफी जुड़ाव है. शो में कनिका ने साउथ इंडियन उत्तपम बनाया, जिसे उन्होंने एक 'क्रिस्प वेजिटेबल पैनकेक' के नाम से सर्व किया. जब उत्तपम बनाया जा रहा था, तब जज वहीं खड़े थे और उसे बनता हुआ देख काफी इंप्रेस हुए. कनिका ने अपनी समझदारी से इस उत्तपम को क्रिस्प बनाया.
डिश बनाते समय कनिका से जज को इसके पीछे की स्पेशल स्टोरी समझाई. कंटेस्टेंट ने बताया कि उनके बच्चों को ये डिश काफी पसंद है. ये उनके बचपन से भी जुड़ी हुई है. उनकी आंटी हर संडे की सुबह कनिका के लिए उत्तपम बनाती थीं. उन्होंने इस डिश को अपनी आंटी के लिए डेडीकेट किया. कनिका जब अपनी डिश टेस्ट कराने जज के पास लेकर गईं, तो सभी इसे काफी इंट्रेस्ट के साथ सुन रहे थे. जब सभी ने इसे खाया, तो उन्हें ये काफी पसंद आई. कनिका की कुकिंग स्टाइल की जमकर तारीफ की गई.
कनिका गड़योक ने इससे पहले भी शो पर अपनी इंडियन डिश से जज को इंप्रेस किया हुआ है. वो कटोरी चाट बना चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें शेफ एप्रन मिला था. उसे भी उन्होंने अपने परिवार वालों को डेडीकेट किया था. अब इंटरनेट पर कनिका की डिश की डिमांड हो रही है. लोग उनसे उत्तपम की रेसिपी मांग रहे हैं. वहीं कई लोग उनकी तारीफ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर इंडियन डिश को प्रेजेंट कर रही हैं, जो एक गर्व वाली बात है.