scorecardresearch
 

KKK11 में दिव्यांका त्रिपाठी की शानदार परफॉर्मेंस, जीता 'टिकट टू फिनाले'

दिव्यांका एक-एक करके सबको हराकर फाइनल राउंड में पहुंचीं. इसके बाद दिव्यांका ने लास्ट राउंड में भी शानदार परफॉर्म के बाद राहुल वैद्य को हराकर टिकट टू फिनाले जीत लिया. इसी के साथ शो के फिनाले में दिव्यांका ने अपनी जगह पक्की कर ली है.

Advertisement
X
 दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने जीता 'टिकट टू फिनाले'
  • शो की बेस्ट परफॉर्मर हैं दिव्यांका
  • दिव्यांका फैंस की बनीं धाकड़ गर्ल

खतरों के खिलाड़ी 11 शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. शो में स्टंट्स का लेवल भी खतरनाक होता जा रहा है. सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वहीं, हाल ही के एपिसोड में 'टिकट टू फिनाले' पाने के लिए कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आए. 

फाइनल राउंड में पहुंचे थे ये कंटेस्टेंट
फाइनल में जगह बनाने के लिए टिकट टू फिनाले पाने की रेस में 4 कंटेस्टेंट्स ने क्वालिफाई किया था. इन चारों को पार्टनर स्टंट करना था. राहुल वैद्य को दिव्यांका के साथ पेयरअप किया गया था, जबकि वरुण सूद को अभिनव शुक्ला के साथ परफॉर्म करना था. इस टास्क में दिव्यांका और राहुल वैद्य की जोड़ी ने टास्क जीतकर फाइनल राउंड में अपने लिए जगह बनाई. फाइनल राउंड में राहुल वैद्य और दिव्यांका के बीच फेस ऑफ हुआ.

'हवा में उड़कर' दिशा पाटनी ने मारी किक, वर्कआउट वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने किया रिएक्ट 

राहुल वैद्य ने कॉन्सर्ट में गाया सिद्धार्थ शुक्ला का फेवरेट गाना, एक्टर को किया डेडिकेट

दिव्यांका ने जीता 'टिकट टू फिनाले'
दिव्यांका एक-एक करके सबको हराकर फाइनल राउंड में पहुंचीं. इसके बाद दिव्यांका ने लास्ट राउंड में भी शानदार परफॉर्म के बाद राहुल वैद्य को हराकर टिकट टू फिनाले जीत लिया. इसी के साथ शो के फिनाले में दिव्यांका ने अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट्स को अभी कई स्टंट्स में जीत हासिल करके फाइनल में पहुंचना होगा. 

Advertisement

शो की बेस्ट परफॉर्मर हैं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 11 में पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही हैं. वो हर स्टंट में अपना बेस्ट देती हैं और ज्यादातर स्टंट्स में जीत भी हासिल की है. दिव्यांका की परफॉर्मेंस से खुश एक्ट्रेस के फैंस उन्हें धाकड़ गर्ल के नाम से ट्विटर पर ट्रेंड भी करा चुके हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस साल शो का विनर कौन बनता है.

 

Advertisement
Advertisement