scorecardresearch
 

अमेरिका, ब्रिटेन में हो सकती है केबीसी-8 की शूटिंग!

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने संकेत दिये हैं कि गुजरात के सूरत में शूट होने के बाद ‘कौन बनेगा करोड़पति 8’ की शूटिंग विदेश में हो सकती हैं.

Advertisement
X
कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट हैं अमिताभ बच्चन
कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट हैं अमिताभ बच्चन

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने संकेत दिये हैं कि गुजरात के सूरत में शूट होने के बाद ‘कौन बनेगा करोड़पति 8’ की शूटिंग विदेश में हो सकती हैं.

मुंबई से बाहर पहली बार इस गेम शो की शूटिंग के बाद बच्चन ने कहा कि इस शो को किसी वैश्विक मंच पर ले जाने की बातचीत चल रही है.

अमिताभ बच्चन ने अपने ‘ब्लॉग’ पर लिखा कि इसे (इस शो को) अन्य शहरों में भी ले जाने की इच्छा और योजना है.

उन्होंने कहा कि मैंने पश्चिम एशिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बारे में कुछ चर्चा सुनी है लेकिन ये बातें केवल सुनी हुई बातें भी साबित हो सकती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement