scorecardresearch
 

OMG! अब कपिल शर्मा पर लगा चोरी का आरोप

कपिल की कॉमेडी क्या उनकी अपनी नहीं है... इस कॉमेडियन ने लगाया है उन पर अपना एक्ट चुराने का आरोप.

Advertisement
X
कपिल शर्मा और अबिजीत गांगुली
कपिल शर्मा और अबिजीत गांगुली

ऐसा लगता है सुनील ग्रोवर से झगड़े बाद कपिल शर्मा के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन अबिजीत गांगुली ने कपिल पर चोरी का आरोप लगाया है.

अबिजीत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ए‍क नोट लिखते हुए कपिल के शो का एक वीडियो भी शेयर किया है. अबिजीत का कहना है कि यह एक्ट उनका है जिसे कपिल ने अपने शो पर इस्तेमाल किया है. इसी के साथ अबिजीत ने अपने वीडियो का लिंक भी अपनी पोस्ट में शेयर किया है.

अभी तक इस मामले में कपिल या उनकी टीम का कोई बयान नहीं आया है. लास्ट वीकेंड पर ही कपिल के शो ने 100 एपिसोड पूरे किए हैं.

हाल ही में जारी हुए प्रोमो में कपिल शर्मा ने कहा, 'मैं उन सभी हस्तियों का आभारी हूं जो अलग-अलग बैकग्राउंड से हमारे शो में आए हैं. मैं अपनी टीम और उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जो अब मेरे साथ नहीं हैं.' द कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरे होने पर डॉ. मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को बधाई दी वहीं शो के दूसरे मेंबर्स ने भी उनके काम की सराहना की जो कभी कपिल शर्मा के शो का हिस्सा थे.

Advertisement


बता दें कि कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद से शो की कास्ट कई लोगों ने कपि‍ल को अलविदा कह दिया है. इसके बाद कपिल के शो में दूसरे कॉमेडियन्स ने एंट्री की है लेकिन वो उतना कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement