scorecardresearch
 

कपिल शर्मा शो बंद होने के चर्चे, अर्चना ने दिया जवाब, बताया अभी कितने दिन बाकी

कपिल शर्मा का शो रैपअप होने की जबसे न्यूज आई है फैंस परेशान हैं. कई लोगों का अनुमान है शो को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला इसलिए बंद हो रहा है. इन सभी अटकलों पर कपिल की टीम ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है शो अभी खत्म नहीं हुआ है. कई और एपिसोड्स आने बाकी हैं.

Advertisement
X
द ग्रेट इंडियन कपिल शो की टीम
द ग्रेट इंडियन कपिल शो की टीम

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के फैंस को तब झटका लगा जब अचानक शो के बंद होने की खबर आई. वो भी महज 2 महीने के अंदर. इतनी जल्दी कभी कपिल का शो रैपअप नहीं हुआ है. अटकलें लगीं खराब व्यूअरशिप और गिरती टीआरपी की वजह से नेटफ्लिक्स ने शो जल्दी बंद करवा दिया. लगातार हो रही इस ट्रोलिंग के बीच अब कपिल की टीम का जवाब आया है. कपिल की गैंग ने सीरियस सवालों का जोर-जोर से हंसते हुए जवाब दिया है.

कपिल के शो में नए मेहमान कौन?

वीडियो के कैप्शन में लिखा है- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना, हमारा काम तो है आपको हंसाते रहना. वीडियो में शो बंद होने की हेडलाइन्स को शेयर किया गया है. इन खबरों पर सटायर मारते हुए लिखा है- हमें लगा सिर्फ हम ही अच्छी कॉमेडी करते हैं. इसके बाद कपिल की पूरी टीम हंसते हुए नजर आती है. फिर बताया जाता है कॉमेडी का ये ब्लॉकबस्टर अभी खत्म नहीं हुआ है. नए गेस्ट्स को इंट्रोड्यूस कराया गया है. इनमें राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, फराह खान, सानिया मिर्जा, एड शिरीन, बादशाह नजर आते हैं.

अर्चना बोलीं- अभी खत्म नहीं हुआ शो

इस वीडियो को शो की परमानेंट गेस्ट अर्चना पूरन सिंह ने भी शेयर किया है. वो लिखती हैं- ये लाफ्टर कभी नहीं होगा कम, क्योंकि अभी और भी एपिसोड्स आने हैं. इससे पहले कीकू शारदा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शो खत्म नहीं हुआ है. बस छोटा सा ब्रेक लिया गया है, दूसरे सीजन की पूरी तैयारी हो चुकी है. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कपिल को फैंस का सुझाव

कपिल शर्मा शो के जल्द लौसटने की खबर ने फैंस को खुश जरूर कर दिया है. नए गेस्ट्स को देखकर भी लोग एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि कुछ लोग हैं जिन्होंने सेकंड सीजन में कपिल से बातें कम और कॉमेडी ज्यादा करने को कहा है. एक ने लिखा- वो छोटे कॉमेडी स्किट्स मिस करते हैं. यूजर्स का ये भी कहना है कपिल अपनी कॉमेडी के पुराने पैंतरों को छोड़कर कुछ नया ट्राई करें. एक ने लिखा- कपिल का शो अब कॉमेडी शो कम और टॉक शो ज्यादा लगता है. प्लीज नए सीजन में अपनी कॉमेडी को इम्प्रूव करके आना. 

अब देखना होगा कपिल शर्मा शो के सेकंड सीजन में फैंस को क्या नया देखने को मिलता है. अभी तक शो में आमिर खान, रणबीर कपूर, सनी देओल, बॉबी देओल, विक्की कौशल, सनी कौशल नजर आए हैं. सभी के साथ शो में खूब मस्ती और धमाल हुआ. अपकमिंग एपिसोड में हीरामंडी की कास्ट सेट पर आने वाली है. भंसाली की 6 हसीनाएं कपिल के शो की रौनक बढ़ाएंगी. इस एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement