scorecardresearch
 

क्या डिजिटल डेब्यू के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे कपिल शर्मा?

द कप‍िल शर्मा शो के एक एप‍िसोड में कृष्णा अभ‍िषेक ने इस बात का खुलासा किया. कृष्णा ने मस्ती करते हुए कहा कि कप‍िल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने डिजिटल डेब्यू के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं.

Advertisement
X
कप‍िल शर्मा
कप‍िल शर्मा

कॉमेड‍ियन कप‍िल शर्मा टीवी इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती हैं. उन्होंने टेलीविजन पर तो अपनी काबिलियत साबित की ही है, वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी वे बेहद पॉपुलर हैं. चर्चा है कि कप‍िल वेब सीरीज के जर‍िए बहुत जल्द ड‍िजिटल डेब्यू करने वाले हैं. लेक‍िन जो दिलचस्प बात है वो ये कि इस डेब्यू के लिए वे 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. 

हाल ही में द कप‍िल शर्मा शो के एक एप‍िसोड में कृष्णा अभ‍िषेक ने इस बात का खुलासा किया. कृष्णा ने मस्ती करते हुए कहा कि कप‍िल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने डिजिटल डेब्यू के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. हालांकि कृष्णा की यह मस्ती महज मजाक ही थी पर इतनी बड़ी रकम की बात ने लोगों के कान खड़े कर दिए.

देखें: आजतक LIVE TV 

शो को लेकर छ‍िड़ी जंग 

वहीं बात करें शो की तो हाल ही में द कप‍िल शर्मा शो में महाभारत के सितारों को लेकर चर्चा में बनी हुई थी. दरअसल, शो में महाभारत सीर‍ियल की कास्ट नीतीश भारद्वाज, गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर आद‍ि पहुंचे थे सिवाय मुकेश खन्ना के. मुकेश ने शो को वाहियात बताते हुए इसमें नहीं जाने का कारण बताया था. 

Advertisement

उनके इस बयान के बाद, एक्टर्स के बीच बहसबाजी शुरू हो गई थी. गजेंद्र और मुकेश के बीच शो को लेकर जुबानी जंग हो गई थी. नीतीश भारद्वाज ने भी इसपर अपना पक्ष रखा था.  

 
 

Advertisement
Advertisement