scorecardresearch
 

इंडियन आइडल विनर पवनदीप ने करिश्मा के लिए गाया रोमांटिक सॉन्ग, विशाल डडलानी को लगी मिर्ची? बोले- शर्म करो

इंडियन आइडल 16 में पुराने सिंगर्स का रीयूनियन होगा जिसमें सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन भी गेस्ट के रूप में शामिल हैं. पवनदीप ने करिश्मा कपूर के लिए रोमांटिक गाना गाकर दर्शकों का दिल जीता.

Advertisement
X
पवनदीप राजन ने बांधा समां (Photo: Instagram @sonytvofficial)
पवनदीप राजन ने बांधा समां (Photo: Instagram @sonytvofficial)

इंडियन आइडल 16 का अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. शो में पुराने सिंगर्स आकर धमाल मचाएंगे. मतलब इंडियन आइडल सिंगर्स का रीयूनियन होगा. सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन भी गेस्ट बने हैं. उनकी आवाज को सुनकर फैंस गदगद हो गए हैं. शो में अरुणिता कांजीलाल नहीं आईं, फैंस को उनकी कमी खल रही है.

पवनदीप की स्पेशल परफॉर्मेंस
पवनदीप ने इंडियन आइडल में गेस्ट बनकर आईं बॉलीवुड ब्यूटी करिश्मा कपूर के लिए रोमांटिक गाना गाया. प्रोमो सामने आया है जिसमें वो करिश्मा को स्टेज पर लेकर आते हैं, फिर उनके लिए रोमांटिक ट्रैक 'जो तुम ना हो..' गाते हैं. स्टेज पर करिश्मा और पवनदीप दोनों स्टेज पर बैठे हुए हैं. पवनदीप का गाना सुनकर करिश्मा चहक उठीं. सिंगर की इस परफॉर्मेंस को देखकर तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिली. लेकिन सिंगर विशाल डडलानी का रिएक्शन सबसे हटके था. उन्होंने अपने फेवरेट पवनदीप राजन की खिंचाई की.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @sonytvofficial

वो कहते हैं- अपने सीजन में भी पवनदीप गेस्ट को स्टेज पर ले जाकर उनके साथ नाचते-गाते थे. ऐसा लगता था जैसे हम लोग हैं ही नहीं. आज भी कुछ बदला नहीं है. ये सुनकर पवनदीप हंसने लगते हैं. फिर विशाल ने मजे लेते हुए कहा- हंस क्यों रहे हो यार, शर्म करो. इतने सालों बाद मिल रहे हो, कम से कम मुझे नचा लेते. डडलानी की बातें सुनकर पवनदीप शरमाकर चुप हो जाते हैं. फैंस ने पवनदीप की मासूमियत की तारीफ की है. उनका कहना है इतना बड़ा स्टार बनने के बाद भी पवनदीप में जरा भी गुमान नहीं आया है. वो आज भी लोगों को अपनी सादगी से इंप्रेस करते हैं.

Advertisement

पवनदीप सीजन 12 के विनर रहे. उनका ये सीजन जबरदस्त हिट रहा था. शो में उनकी और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला. जब भी वो साथ में गाते, वहां मौजूद दर्शक क्रेजी हो जाते थे. शो खत्म होने के बाद सालों बाद भी उनकी जोड़ी चर्चा में रही. दोनों के अफेयर में होने की खबरें उड़ी. लेकिन पवनदीप-अरुणिता ने साफ किया कि उनके बीच बस दोस्ती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement