scorecardresearch
 

फलक नाज से मांगी गई जन्म कुंडली, किस पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा? ठुकराया बड़ा शो

एक्ट्रेस फलक नाज ने बताया कि हाल ही में उन्हें एक नए टीवी शो के लिए कॉल आया था. लेकिन, कास्टिंग के लिए उनसे उनकी जन्म कुंडली मांगी गई. एक्ट्रेस ने इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
X
फलक नाज से मांगी गई कुंडली (Photo: Instagram/falaqnaazz)
फलक नाज से मांगी गई कुंडली (Photo: Instagram/falaqnaazz)

टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस की आलोचना की है. उनका आरोप है कि प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें रोल देने से पहले उनकी "कुंडली" चेक करने के लिए उनकी जन्म की डिटेल्स मांगी थीं.

एक्ट्रेस ने वीडियो में अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इस तरीके को एक ऐसी इंडस्ट्री में गलत बताया, जहां टैलेंट को सबसे ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए. वीडियो में नाज ने बताया कि हाल ही में उन्हें एक नए टीवी शो के लिए कॉल आया था. लेकिन, कास्टिंग के आम तरीके के बजाय, उनसे उनकी जन्म की डिटेल्स मांगी गईं ताकि उनकी कुंडली (horoscope) की जांच की जा सके.

क्या कुछ कहा फलक ने?
फलक नाज ने कहा, 'पहले इस इंडस्ट्री में आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के आधार पर काम मिलता था. फिर एक ऐसा दौर आया जब आपको आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के आधार पर काम मिलने लगा. अब एक नया दौर शुरू हो गया है. अब लोग आपको काम देने के लिए आपकी कुंडली (जन्मपत्री) देख रहे हैं.'

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'कल मुझे एक कॉल आया था. मैं उस प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं लूंगी. वह न तो बहुत पुराना है और न ही बिल्कुल नया. उन्होंने मुझे बताया कि एक शो आ रहा है. यह इस चैनल के लिए है. यह प्रोडक्शन हाउस है और यह कैरेक्टर है. मैंने कहा, 'बहुत बढ़िया, अब आगे क्या करना है?' आम तौर पर एक्टर्स या तो लुक टेस्ट के लिए जाते हैं या मॉक टेस्ट के लिए या फिर रेफरेंस ऑडिशन देते हैं. मुझसे मेरी जन्म की तारीख, जगह और समय भेजने के लिए कहा गया.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

फलक ने आगे कहा कि उन्होंने उस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने से मना कर दिया, क्योंकि उनका मानना ​​है कि रोल एक्टिंग की काबिलियत के आधार पर मिलने चाहिए, न कि ज्योतिष (astrology) के आधार पर.

मुझे गुस्सा आ रहा है- फलक
उन्होंने कहा, 'मैं पिछले 14-15 सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और मुझे मेरे टैलेंट, एक्टिंग स्किल्स और मेरी कला की वजह से काम मिला है. मुझे मेरी जन्मपत्री की वजह से काम नहीं मिला. इसलिए मैंने उनके साथ काम नहीं किया. लेकिन कल से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. भगवान कसम. ऐसा लग रहा है कि इतना काम करने के बाद, आज यह नौबत आ गई है. मुझे लगता है कि यही वजह है. सभी अच्छे एक्टर्स, पुराने एक्टर्स काम नहीं कर रहे हैं. क्योंकि हम इस तरह की बकवास को बर्दाश्त नहीं करते.'

Advertisement

'यह बिल्कुल गलत है. यह जो कुछ भी है, मैं उसका हिस्सा नहीं बनना चाहती. बकवास है यह.' फलक ने आगे कहा कि इस स्थिति की वजह से वह पूरे दिन परेशान और बेचैन महसूस करती रहीं. "सबसे पहली बात, आप एक प्रोड्यूसर हैं. आप भगवान नहीं हैं. कल पूरे दिन मुझे एंग्जायटी होती रही. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है. दिक्कत यह थी कि मेरे अंदर कहीं-न-कहीं यह गुस्सा भरा हुआ था कि हमारे साथ यह बकवास हुई है.' 

फलक नाज का टीवी करियर
फलक एक दशक से भी ज्यादा समय से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और उन्हें मशहूर शो 'ससुराल सिमर का' में जान्हवी भारद्वाज का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. वह कई अन्य टेलीविजन सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. जिनमें 'पंड्या स्टोर', 'रूप – मर्द का नया स्वरूप', 'लाल इश्क' और 'विष या अमृत: सितारा' वगैरह शामिल हैं.  उन्होंने 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन में भी हिस्सा लिया था.

अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या फलक नाज, प्रोड्यूसर और कंटेंट क्वीन एकता कपूर पर निशाना साध रही है ? दरअसल एकता कपूर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में कहा था कि एस्ट्रोलॉजी उनका अगला बिजनेस प्रोजेक्ट होगा. वो इसे शुरू करेंगी. इसे वो सालों से करना चाहती थीं. ये उनका पैशन प्रोजेक्ट है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement