scorecardresearch
 

तान्या मित्तल की साड़ी के पल्लू पर छपे थे राम-सीता, पोंछा एकता का चेहरा, भड़कीं वड़ा पाव गर्ल

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने एक वायरल वीडियो को लेकर स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल पर सवाल उठाए हैं. एकता कपूर के इवेंट में राम-सीता की तस्वीर वाली साड़ी के पल्लू से चेहरा पोंछने पर चंद्रिका ने कहा कि अगर वह ऐसा करतीं तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाता.

Advertisement
X
तान्या पर भड़कीं चंद्रिका (Photo: Screengrab/Yogen Shah)
तान्या पर भड़कीं चंद्रिका (Photo: Screengrab/Yogen Shah)

वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों के दौर से गुजर रही हैं. उनके वीडियो पर अक्सर सवाल खड़े होते हैं. लेकिन इस बार वो खुद एक वायरल वीडियो को कटघरे में ला रही हैं, जिसमें फेमस स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल नजर आ रही हैं. तान्या ने कुछ ऐसा किया है जिसपर सभी का ध्यान लाते हुए चंद्रिका कह रही हैं कि यही मैंने किया होता तो मुझे जिंदा गाड़ दिया जाता. 

तान्या पर भड़कीं चंद्रिका

तान्या मित्तल प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ एक इवेंट का हिस्सा बनीं. तान्या यहां भगवा रंग की खास साड़ी में नजर आईं. इस साड़ी के पल्ले पर राम-सीता की तस्वीर छपी हुई थी. तान्या ने इसे बखूबी फ्लॉन्ट किया. लेकिन इसी के साथ वो इसी पल्ले से एकता कपूर के चेहरे पर लगा कुछ पोंछती भी नजर आईं. हालांकि यूजर्स ने उनके इस कदम की तारीफ की और कहा कि तान्या ने अपनी साड़ी की परवाह ना करते हुए एकता का ख्याल रखा. लेकिन चंद्रिका को यही बात खटक गई.  

चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया और अपने मन की भड़ास निकाली. वाह तान्या जी के कैप्शन के साथ वो बोलीं- मुझे तान्या मित्तल से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है. पर अभी जो वीडियो मेरे सामने आई है ना, आपने भी देखी होगी वो, सभी ने तारीफें भी की होंगी. लेकिन मुझे एक बात खटक रही थी. वो बीच इवेंट किसी का अपने पल्लू से चेहरा साफ कर रही थीं. बहुत अच्छी बात है कि वो किसी की मदद ही कर रही हैं. लेकिन उस पल्लू पर राम-सीता की फोटो छपी हुई है. 

Advertisement

वड़ा पाव गर्ल ने तान्या को लिया आड़े हाथ

आगे उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- या तो तान्या जी आप होश में नहीं थीं. या फिर वो एकता कपूर हैं इसलिए सब कुछ जायज है. राम-सीता की फोटो वाली पल्लू से बकायदा पसीना पोंछा जा रहा है. लेकिन आपके लिए अभी तक किसी ने कुछ बोला नहीं है, तारीफें ही हो रही हैं. पर सच बता रही हूं तान्या जी यही चीज अगर मैं कर देती ना, या अपना ही पसीना पोंछ लेती. तो ये मीडियावाले मुझे गाड़ देते. मुझे जिंदा नहीं छोड़ते. मरने के घाट उतार देते. पर जैसा भी है, चलो... जय श्री राम!

हाल ही में चंद्रिका अपनी विवादित शादी को लेकर चर्चा में आईं. उनके पति संग हुई अनबन ने सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. वहीं उनके दोस्त सैफी संग भी उनकी नजदीकियों की चर्चा हुई. फिलहाल चंद्रिका ने पति युगम गेरा संग वापस रिश्ता जोड़ने की इच्छा जताई है.

तान्या की तरह चंद्रिका भी बिग बॉस रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं. खबर है कि तान्या जल्द ही एकता कपूर के नए शो से एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement