scorecardresearch
 

कुशाल का आरोप गौहर चाहती थीं धर्म बदलवाना, इसलिए ब्रेक‍अप

'बिग बॉस' सीजन 7 की हॉट जोड़ी गौहर खान और कुशाल टंडन की ब्रेक‍अप की खबर ने पहले ही इंडस्ट्री को चौंका दिया था किएक और अपडेट ने इस प्यार के मायने ही बदल दिए. खबर यह है कि अलग- अलग धर्म होने की वजह से इस लव स्टोरी में ब्रेकअप की नौवत आई है.

Advertisement
X
Actor Kushal Tandon and Gauhar Khan
Actor Kushal Tandon and Gauhar Khan

'बिग बॉस' सीजन 7 की हॉट जोड़ी भी लव जिहाद की आंच में आ गई है. गौहर खान और कुशाल टंडन की ब्रेक‍अप की खबर ने पहले ही इंडस्ट्री को चौंका दिया था, अब कुशाल के ताजा आरोपों ने इस प्यार के मायने ही बदल दिए. खबर यह है कि अलग- अलग धर्म होने की वजह से इस लव स्टोरी में ब्रेकअप की नौबत आई है.


सूत्रों के मुताबिक, गौहर ने कुछ समय पहले ही कुशाल से शादी करने की बात कही थी. लेकिन गौहर कुशाल के धर्म को शायद अपनाना नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने कुशाल को धर्म परिवर्तन करने को कहा.

कुशाल टंडन ने एक इंटरव्यू में इस बात को कबूला और कहा कि गौहर उन पर अपना धर्म बदलने के लिए लगातार दबाव डाल रही थीं, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थे. इसके चलते दोनों एक्टर्स ने अपने 9 महीने के रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा.

गौहर के साथ अपने ब्रेकअप की जानकारी खुद कुशाल ने शुक्रवार रात को एक ट्वीट के जरिए दी.

इस खबर से चर्चा में आने के बाद गौहर ने भी हाल ही में एक ट्वीट के जरि‍ए अपने और कुशाल के साथ ब्रेकअप की खबरों को गलत बताया है.

Advertisement

अब इस लव कैमिस्ट्री में यह ट्विस्ट इन लव बड्र्स को किस मोड़ पर ले जाएगा, यह वक्त ही बताएगा. खैर अब हमें इस बारे में कुशाल के अगले ट्वीट का इंतजार रहेगा.

 

Advertisement
Advertisement