scorecardresearch
 

जैस्मिन से दूर होने पर अली ने लगाया आरोप, राखी सावंत की मां ने किया रिएक्ट

अली ने कहा था- ये हाथ उठा उठा कर दुआ करती थी कि मैं और जैस्मिन अलग हो जाएं और उनकी दुआ कुबूल हुई है. अब राखी की मां जया सावंत ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि जैस्मिन के पेरेंट्स को शायद अली और जैस्मिन साथ में पसंद नहीं हैं इसलिए जैस्मिन को बाहर कर दिया गया

Advertisement
X
जैस्मिन और राखी
जैस्मिन और राखी

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बिग बॉस 14 से बाहर हो गई हैं. शो में उनकी जर्नी काफी इंटरेस्टिंग रही. शो में राखी सावंत के साथ उनके टशन ने खूब सुर्खियां बटोरी. दोनों के बीच खूब लड़ाई-झगड़े हुए. जब जैस्मिन गईं तो अली काफी टूट गए. उन्हें ये कहते हुए भी सुना गया कि राखी चाहती थी कि अली और जैस्मिन अलग हो जाएं. ये सुनकर राखी शॉक्ड हो गई थीं. अब राखी की मां ने इस पर रिएक्ट किया है.

अली ने क्या कहा था?
अली ने कहा था- ये हाथ उठा उठा कर दुआ करती थी कि मैं और जैस्मिन अलग हो जाएं और उनकी दुआ कुबूल हुई है. अब राखी की मां जया सावंत ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि जैस्मिन के पेरेंट्स को शायद अली और जैस्मिन साथ में पसंद नहीं हैं इसलिए जैस्मिन को बाहर कर दिया गया.

राखी सावंत की मां ने किया रिएक्ट 
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- मैंने वो प्रोमो देखा जहां अली कह रहे हैं कि वो राखी को छोड़ेंगे नहीं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि जैस्मिन घर से इसलिए बाहर हुईं क्योंकि राखी ने उन्हें बद्दुआ दी थी कि वो दोनों अलग हो जाएं. आज के जमाने में किसकी बद्दुआ किसको लगती है. शायद जैस्मिन के पेरेंट्स दोनों को साथ में पसंद नहीं करते और उन्होंने बिग बॉस को इसे लेकर शिकायत की होगी और इसलिए जैस्मिन बाहर आईं.

Advertisement

बता दें कि बिग बॉस में जब जैस्मिन के पेरेंट्स आए थे तो उन्होंने जैस्मिन को अकेले खेलने की सलाह दी थी.


 

Advertisement
Advertisement