scorecardresearch
 

'पेड कैंपेन है अनुराग का सुसाइड', भाई का खुलासा, बोले- ज‍िंदा जलाने की म‍िली धमकी

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अनुराग के लगाए सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष सामने रखा है. प्रॉपर्टी विवाद और झूठे केसों के आरोपों पर भी उन्होंने सफाई दी. कलम ने ये भी बताया वो क्यों भाई से मिलने अस्पताल नहीं गए.

Advertisement
X
अनुराग के भाई ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @anurag_dobhal/kalam_inkk)
अनुराग के भाई ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @anurag_dobhal/kalam_inkk)

यूट्यूबर अनुराग डोभाल इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उन्होंने अपने पेरेंट्स और भाई पर उन्हें हैरेस करने, पत्नी संग भेदभाव किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. रविवार को सुसाइड की कोशिश करने के बाद अस्पताल में अनुराग का इलाज चल रहा है. लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि यूट्यूबर से मिलने परिवार का कोई सदस्य नहीं आया. सिर्फ पत्नी रितिका ने अनुराग का साथ दिया. यूट्यूबर के भाई अतुल डोभाल (कलम इंक) ने लेटेस्ट इंटरव्यू में लोगों के सभी सवालों के जवाब दिए हैं. ये भी बताया कि वो अनुराग से मिलने क्यों अस्पताल नहीं गए.

प्रॉपर्टी विवाद पर बोले कलम
अनुराग ने आरोप लगाया था कि भाई कलम ने उनकी प्रॉपर्टी हड़प ली है. उनके खिलाफ झूठे केस किए हैं. इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कलम ने कहा- अगर मैंने झूठे केस किए होंगे या अनुराग की प्रॉपर्टी का एक सुई का सिरा भी लिया होगा, तो मेरे खिलाफ जांच बैठाई जा सकती है. अगर अनुराग के दावे साबित हो जाएं तो मुझे सजा दो और सच सामने लाओ.

अनुराग के सुसाइड करने पर क्या बोले?
अनुराग के सुसाइड करने की कोशिश पर कलम ने कहा- अगर वो डिप्रेशन में था और सुसाइड करने की प्लानिंग कर रहा था, तो पेड पीआर कैंपेन कौन चला रहा था? वो खुद या उनका मैनेजमेंट? कलम ने ये भी कहा कि मरने की कोशिश कर आप लोगों का नजरिया नहीं बदल सकते हो. वो कहते हैं- अगर इंस्टा लाइव पर सुसाइड अटेम्प्ट करने से झूठ सच लगने लगेगा, तो कल को मैं भी लाइव आकर पेरेंट्स पर पेट्रोल डालकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकता हूं. फिर भी लोग मुझसे हमदर्दी रखेंगे? लेकिन मैं लॉजिक और जिम्मेदारी निभाने में यकीन करता हूं. कलम ने माना कि अनुराग के सुसाइड अटेम्प्ट के बाद लोगों का उन्हें लेकर नजरिया बदला है. लोग उनके दिए सबूतों को भूलकर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं.

Advertisement

परिवार को मिल रहीं धमकियां
उनके मुताबिक, अनुराग के कार क्रैश की खबर ने उनके परिवार को हिला दिया था. उनकी मां फ्रीज हो गई थी. वो कहते हैं- भगवान का शुक्र है वो बच गया. अगर उसे कुछ होता और सच बाद में पता चलता, तब तक लोग मेरे परिवार को जिंदा जला देते. आपने 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हाईवे पर कार क्रैश की. शुक्र है आप बचे. सड़क पर किसी और की भी जान न गई. वरना केस बिल्कुल अलग होता. कलम ने बताया कि लोग उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं. वो कहते हैं- अनुराग के 8 मिलियन फालोअर्स हैं और उसने लाइव आकर कहा कि अगर मैं मरा तो मम्मी-पापा, भाई और भाभी जिम्मेदार होंगे. क्या आप जानते हो उसके बाद हमारे घर के बाहर कितने लोग जमा हो गए? लोगों ने हमें धमकी देकर कहा कि बाहर दिखे तो जिंदा जला देंगे.

अस्पताल न जाने पर क्या बोले?
हादसे के बाद अस्पताल न जाने पर कलम ने कहा- लोग पूछ रहे हैं मैं क्यों नहीं उससे मिलने गया. लेकिन जाते-जाते भी वो झूठ बोल रहा था. आखिर मैं उस इंसान से क्यों मिलूं जो झूठे दावे कर रहा है. इस विवाद की वजह से परिवार परेशान है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement