दीपिका कक्कड़ की ननद और मशहूर व्लॉगर सबा इब्राहिम ने नया व्लॉग शेयर किया है. सबा ससुराल से अपने घर मुंबई आ चुकी हैं. इसी के साथ उनके घर की गंदगी की चर्चा हो रही है. नए व्लॉग में यूजर्स मेसी घर देखकर हैरान हैं. दरअसल ये चर्चा इसलिए है क्योंकि खुद को इंफ्लूएंसर कहने वाले ये व्लॉगर अगर ऐसे हाल में रहते हैं तो ये क्या ही किसी को सिखाएंगे. अब जानिए क्यों बना ये मुद्दा.
मुंबई आकर उन्हें अपना घर पूरा बिखरा हुआ मिला. किचन, हॉल, रूम कोई जगह ऐसी नहीं थी जहां गंदगी और सामान फैला हुआ ना दिखे.
सबा ने जैसे ही किचन में एंट्री ली उन्हें पूरा किचन फैला हुआ दिखा. स्लैब पर झूठे बर्तन नजर आए. वो कहती हैं कि सामान कैसे फैला हुआ दिख रहा है.
ट्रेड मिल पर नजर पड़ी, तो उस पर भी कपड़े टंगे दिखे. एक पल को ऐसा लगा कि उनके घर में कपड़े टांगने के लिए कोई जगह ही नहीं बची है.
कई घंटे घर में गुजारने के बाद भी घर का नजारा नहीं बदला. सनी और सबा ने ना तो फैला हुआ किचन समेटा और ना ही कपड़ों को उनकी जगह पर रखा.
हैरानी तब हुई जब सबा के घर की फर्श पर टिशू पेपर पड़ा दिखा. इतने लैविश घर में गंदगी देखकर फैन्स का सिर चकरा गया.
एक फैन ने कहा कि घर को कितना गंदा बना रखा है. दूसरे ने लिखा कि घर में छोटा बच्चा है हाइजीन का ध्यान रखा होता. एक ने कहा कि सच में जिसे जो मिलता है, उसे उसकी कद्र नहीं होती.
कई लोगों ने कहा कि जिस घर में इतने लोग रहते हों, नौकर हों. वो भी इतना गंदा रहता है, क्या सभी सेलेब्स का घर ऐसा होता है. एक ने लिखा कि अब आपको बर्दाशत नहीं कर सकते.
सबा को इस बात का अंदाजा था कि गंदा घर दिखाने के लिए उन्हें ट्रोल किया जाएगा. इसलिए उन्होंने वी़डियो में पहले ही डिस्क्लेमर दे दिया.
सबा ने कहा कि अगर आप लोग घर को गंदा कहना चाहते हैं, तो बोलिए, लेकिन जब तक काम नहीं हो जाएगा, घर ऐसा ही रहेगा.
सवाल ये भी है कि आखिर कैसे सबा के घर के कोने-कोने में चीजें रखी हुई हैं. क्या छोटी छोटी चीजों को उनकी जगह पर रखना बहुत बड़ा टास्क है.
या फिर उन्हें इस तरह से ही रहने की आदत है. क्योंकि दीपिका कक्कड़ पहले ही ये कुबूल चुकी हैं कि उनका किचन मेसी रहता है और उन्हें इस पर शर्म नहीं है.
All Photos: Youtube Screengrab