scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

5 बच्चों का पिता है यूट्यूबर, पत्नियों को धोखा देकर रचाई तीसरी शादी? हुआ ट्रोल

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 1/9

यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. अरमान ने सोशल मीडिया पर वेडिंग वीडियो शेयर किया है, जिसके लिए उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है.

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 2/9

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में वो दुल्हन संग सात फेरे लेते दिख रहे हैं. अरमान शेरवानी पहने हुए हैं और दुल्हन लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही है. 

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 3/9

फेरे लेते हुए वो दुल्हन से बात करते हुए भी दिखे. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया. अरमान के वेडिंग वीडियो पर देखते ही देखते यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. 

Advertisement
ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 4/9

एक यूजर ने लिखा कि तीसरी शादी? दूसरे ने लिखा कि इनका काम बस बच्चे और शादी करना है. अन्य ने कहा कि लग रहा है टीआरपी कम हो रही है. 
 

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 5/9

कुछ लोगों ने कहा कि ये लोग लाइमलाइट में आने के लिए शादी, अफेयर और बच्चे करते हैं. इन्हें अटेंशन देना बंद करो. 

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 6/9

कई यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आपने सच में तीसरी शादी कर ली है या ये एक पब्लिसिटी स्टंट है. वीडियो में अरमान ने दुल्हन का चेहरा ब्लर कर दिया है. 

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 7/9

वीडियो में कुछ फैन्स उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई देते दिखे. इससे लोग कयास लगा रहे हैं कि ये उनका और कृतिका की शादी का वीडियो हो सकता है. 
 

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 8/9

अब अरमान ने वेडिंग एनिवर्सरी पर वीडियो शेयर किया है या फिर उन्होंने सच शादी कर ली है. इसका जवाब सिर्फ वही दे सकते हैं. बता दें कि अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी पायल मलिक से हुई, जिनसे उन्हें चार बच्चे हैं. 

ट्रोल हुए अरमान मलिक
  • 9/9

अरमान ने दूसरी शादी अपनी ही पत्नी पायल की सहेली कृतिका से की है, जिनसे उन्हें एक बेटा है. यानी अरमान दो पत्नियों के पति और पांच बच्चों के पिता हैं.
 

All Photos: Instagram @armaan__malik9/

Advertisement
Advertisement
Advertisement