टेरेंस लुईस बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं. इन दिनों उन्हें डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में बतौर जज देखा जा रहा है.
टेरेंस की निजी जिंदगी पर नजर डालें, तो आज उनके पास आलीशान घर, गाड़ी और पैसा सब है. इंडस्ट्री में वो अच्छा मुकाम भी हासिल कर चुके हैं.
दौलत-शोहरत दोनों होने के बावजूद टेरेंस अकेले हैं. 52 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं रचाई और सिंगल लाइफ जी रहे हैं.
कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि सबकुछ होने के बावजूद टेरेंस ने आज तक शादी क्यों नहीं की. असल में वो कई बार इंटरव्यू में शादी ना करने की वजह बता चुके हैं.
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में टेरेंस ने कहा था कि वो सिंगल हैं और शादी के लिए रेडी नहीं हैं. ना ही उनका शादी करने का कोई इरादा है.
टेरेंस ने लवलाइफ पर बात करते हुए कहा था कि मैं किसी को डेट कर रहा था, लेकिन अब मैं सिंगल हूं और खुश हूं. मेरे पास कई जिम्मेदारियां हैं.
कोरियोग्राफर ने कहा कि एक कलाकार के रूप में मुझे स्पेस चाहिए. मैं ऐसी शख्सियत हूं, जो 12 घंटे बाद किसी का चेहरा देखना पसंद नहीं करता. मैं घर पर रहकर खुद पर ध्यान देना चाहता हूं.
टेरेंस का कहना था कि वो सायंतनी घोष को डेट कर रहे थे. वो लिवइन रिलेशनशिप में भी रहे और उन्हें नहीं लगता कि खुश रहने के लिए शादी की जरुरत है. इसलिए वो सिंगल हैं और हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.