कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया करियर में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. कुछ ही सालों के अंदर भारती और हर्ष ने लग्जरी हाउस और गाड़ी सब ले लिया है.
भारती-हर्ष के पास शोहरत-दौलत और दो प्यारे बेटे सब कुछ है. कपल के पास शायद ही किसी चीज की कमी है. अब कॉमेडियन ने फैन्स से एक और गुड न्यूज शेयर की है.
भारती ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने नया स्टूडियो ले लिया है, जिसकी उन्होंने ग्रैंड अपोनिंग की. वीडियो में भारती ने नए स्टूडियो का टूर भी कराया.
कॉमेडियन कहती हैं कि हमारे नए ऑफिस की पूजा है. इसके बाद वो पूरे परिवार के साथ नए स्टूडियो पर पहुंचती हैं. वहां पंडित जी पहले से ही पूजा की तैयारी करके बैठे थे.
हर्ष और भारती ने अपने बेटे के साथ नए स्टूडियो की ग्रैंड ओपनिंग पर विधि-विधान से पूजा की. हर्ष ने नारियल फोड़कर स्टूडियो का शुभारंभ किया.
भारती ने कलश पर नारियल रखकर नए स्टूडियो में गृह प्रवेश किया. भारती और उनके परिवार के लिए ये पल भावुक कर देने वाला था.
भारती ने आलीशान स्टूडियो की झलक दिखाते हुए कहा कि दोस्तों आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए. इतना कहकर वो इमोशनल हो गईं.
भारती और हर्ष की सक्सेस देखकर इनके फैन्स खुश नजर आ रहे हैं. फैन्स का कहना है कि भारती यूंही आगे बढ़ती रहेंगी उनके साथ बच्चे-बूढ़े हर किसी की दुआ है.
भारती और हर्ष 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद दोनों दो बेटों लक्ष्य (गोला) और यशवीर (काजू) के माता-पिता बन चुके हैं.